आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. कोलकाता भगदड़: बंगाल सरकार के मंत्री बोले, 'कभी-कभी हो जाता है'

    कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष की प्रतिक्रिया आई है.

    दिलीप घोष ने कहा है कि हमारे देश में कई धार्मिक स्थानों पर जहां बहुत भीड़ होती है, वहां कभी न कभी घटना घट जाती है.

    घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जो घटना हुई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है... कभी-कभी हो जाता है....हर एक पूजा में लाखों लोग दर्शन करते हैं मगर कभी-कभी थोड़ी सी लापरवाही के कारण ऐसी घटना हो जाती है. ऐसा नहीं होना चाहिए. हमारे देश में कई धार्मिक स्थानों पर जहां बहुत भीड़ होती है, वहां कभी न कभी घटना घट जाती है इसलिए आयोजकों को और ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए."

    "सरकार की तरफ़ से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री-नेता वहां पर पहुंचे हैं. जो लोग घायल हैं, उनकी चिकित्सा के लिए पूरी व्यवस्था है मगर जिनके साथ ऐसी घटना हो गई, जिनकी मौत हो गई, उनके परिजनों को मेरी संवेदना है."

    उन्होंने कहा, "पूजा अभी भी चालू है, बंद नहीं होनी चाहिए और इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए."

    दिलीप घोष के बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आपत्ति जताई है.

    सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, "यह बंगाल के बीजेपी नेता दिलीप घोष हैं. चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर कह रहे हैं कि घटना बहुत दुखदाई है और कभी-कभी हो जाता है."

    गौरतलब है कि इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए हैं.

  2. कोलकाता भगदड़: बीजेपी विधायक बोले- गलतियां होती हैं, अमेरिका भी अपने राष्ट्रपति को नहीं बचा पाया था

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के पंडाल में हुई भगदड़ पर बीजेपी विधायक सजल घोष ने कहा है कि यह ग़लती है लेकिन कुछ भी फूल-प्रूफ़ नहीं होता है.

    सजल घोष ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "किसी को बख़्शा नहीं जाएगा और कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं है. अमेरिका भी अपने राष्ट्रपति की सुरक्षा नहीं कर पाया, हमने भी दो प्रधानमंत्रियों को खोया है.ग़लतियां होती हैं, कुछ भी पूरी तरह फूल-प्रूफ़ नहीं होता."

    उन्होंने कहा, "यह बताना जल्दबाज़ी होगी कि ग़लती कहां हुई. हमें स्वीकार करना चाहिए कि ग़लतियां हो सकती हैं. अगर बारिश नहीं होती, तो शायद हमें ऐसी घटना का सामना नहीं करना पड़ता. फिर भी, कुछ छिपाने की कोई कोशिश नहीं है."

    गौरतलब है कि इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए हैं.

    पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिवार और घायलों के लिए सहायता राशि का भी एलान किया है.

  3. 'माथे पर किस' और 'आफ़्टर पार्टी' के ऑफ़र, किराये पर गरबा पार्टनर का सच क्या है?

  4. कोलकाता भगदड़: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह

    कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए.

    घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए. रविवार सुबह वे घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे.

    इससे पहले उन्होंने कालीघाट मंदिर में दर्शन किए. शाह दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं.

    कोलकाता से बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी के मुताबिक़, शुभेंदु अधिकारी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की है. उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

    वहीं, घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और प्रत्येक घायल को पांच लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा.

    मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच कोलकाता हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश से कराने की बात कही है.

  5. जंतर-मंतर 2.0 : कौन कर रहा है आंदोलन का एजेंडा तय, क्या रही है सीजेपी की चूक - द लेंस

  6. यूरोपीय राजनयिकों पर इसराइली सेटलरों ने किया हमला, पीएम नेतन्याहू के कार्यालय ने क्या कहा, जेम्स लैंडेल

    वेस्ट बैंक में कुछ नकाबपोश इसराइली सेटलरों ने यूरोपीय राजनयिकों के एक प्रतिनिधिमंडल पर हमला कर दिया.

    बेल्जियम ने अपने कॉन्सुल जनरल समेत अन्य राजनयिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. साथ ही, इसराइल से हमले के ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की मांग की है.

    इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ) ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे ‘गंभीर हिंसक कृत्य’ बताया है. आईडीएफ के मुताबिक़, मामले की जांच की जा रही है.

    हालांकि, इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने घटना को लेकर संदेह जताया है. कार्यालय की ओर से इसे इसराइल की छवि ख़राब करने के लिए चलाए जा रहे 'अभियान' का हिस्सा होने का संकेत दिया गया.

    इससे एक दिन पहले वेस्ट बैंक के एक अन्य गांव में फ़लस्तीनियों और वॉशिंगटन पोस्ट की फ़ोटो जर्नलिस्ट हेइडी लेविन पर हमला हुआ था. उस घटना में कई फ़लस्तीनी नागरिकों के साथ लेविन भी घायल हो गई थीं.

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लेविन पर हुए हमले को चिंताजनक’ बताया था. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना इसराइल की छवि के लिहाज़ से भी ठीक नहीं है.

  7. कनाडा के मिलिट्री बेस पर आग लगने से कुछ लोगों की मौत, केली एनजी

    कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे के पास लगी भीषण आग में कुछ लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हुए हैं.

    कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिंटी ने घटना की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने हताहतों की संख्या नहीं बताई.

    आग पर काबू पाने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कनाडाई सशस्त्र बल स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

    रक्षा मंत्री मैकगिंटी ने स्थिति को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा कि घटनास्थल पर हालात तेजी से बदल रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह हाल के समय में इस तरह की घटना को याद नहीं कर पा रहे हैं.

    अल्बर्टा के वेनराइट स्थित कनाडाई सैन्य अड्डा प्रमुख मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर्स में से एक है.

    सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य दिनों में यहां करीब 690 सैन्यकर्मी और 300 असैन्य कर्मचारी तैनात रहते हैं.

    कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर घटना को गंभीर बताते हुए घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस घटना से प्रभावित सभी बहादुर महिला और पुरुषों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं.

    स्थानीय प्रशासन ने आसपास के लोगों से प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है. साथ ही, आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को रास्ता देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.

  8. कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल में क्यों मची भगदड़, सात मिनटों में ही कैसे मातम में बदल गया माहौल

  9. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने क्या कहा

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि क़रीब 40 लोग घायल हुए हैं.

    हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का एलान किया है.

    पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की ख़बर सुनकर दुख हुआ. जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं."

    उन्होंने लिखा, "जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे."

    गौरतलब है कि इस मामले में ट्रक की तकनीकी जांच के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम भी भेजी गई है, ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके.

  10. कंगना रनौत बोलीं- तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की और अधिक ज़रूरत है.

    दरअसल, शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के 'रिजीम चेंज' (सत्ता परिवर्तन) से जुड़े वायरल बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी.

    इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देश को बार-बार मज़बूत नेतृत्व की अहमियत याद दिलाती हैं.

    कंगना रनौत ने कहा, "इस तरह की हरकतें देश को बार-बार यह याद दिलाती हैं कि मज़बूत नेतृत्व की कितनी ज़रूरत है. आपने देखा कि कल रात ही फ़्रांस में क्या हुआ, हर तरफ़ आग लगा दी गई, ऐतिहासिक इमारतों से लेकर दुकानों तक, सब कुछ लूट लिया गया. लोग यह सब देख रहे हैं."

    उन्होंने कहा, "दुनिया तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, ऐसे में भारत को प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व की और ज़्यादा ज़रूरत है."

    वहीं, कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कोलकाता में भगदड़ के कारण हुए हादसे पर भी दुख जताया.

  11. फ़्रांस में फिर धधकी हिंसा की आग, पेरिस समेत कई शहरों में लूटपाट, झड़पें और आगजनी

  12. ब्रिटेन की सांसद ने कॉकरोच जनता पार्टी और एसआईआर पर क्या कहा

    ब्रिटिश सांसद ज़ारा सुल्ताना ने भारत में मतदाता सूची से 13 करोड़ लोगों के नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने वालों की गिरफ़्तारियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

    उन्होंने कहा किया कि बीजेपी सरकार ने मनमाने ढंग से हज़ारों लोगों को गिरफ़्तार किया है.

    ज़ारा सुल्ताना ने एक्स पर लिखा, "मोदी की बीजेपी सरकार ने भारत की वोटर लिस्ट से 13 करोड़ से ज़्यादा लोगों के नाम हटाए जाने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने पर हज़ारों लोगों को बिना किसी सही वजह के गिरफ़्तार किया है."

    "यह इतिहास में लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक बन सकती है."

    ज़ारा सुल्ताना ने लिखा, "भारत में फ़ासीवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रहे सभी लोगों के साथ मैं खड़ी हूं. लंदन में जंतर-मंतर 2.0 और कॉकरोच जनता पार्टी का साथ देने के लिए बाहर आए सभी लोगों के साथ भी मैं खड़ी हूं."

    गौरतलब है कि इससे पहले छह अमेरिकी सांसदों ने भी भारत में प्रदर्शनकारियों की गिरफ़्तारी पर चिंता व्यक्त की थी.

  13. कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया 91 साल में पहली बार ऐसा हादसा

  14. कॉकरोच जनता पार्टी की चेतावनी- आज सौरव दास और आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो...

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को रिहा नहीं किया जाता है, तो उन्हें हिरासत में रखने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    सीजेपी ने का कहा है इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से भी सलाह ली है.

    सीजेपी ने शनिवार को एक्स पर लिखा, "हमने कपिल सिब्बल से सलाह ली है. अगर कल तक आशु और सौरव को रिहा नहीं किया जाता है, तो हम उन सभी लोगों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने जानबूझकर उन्हें ग़ैरक़ानूनी हिरासत में रखे जाने को जारी रखा है. ख़ासकर तब, जब उन्होंने न तो कोई अपराध किया है और न ही उन पर किसी अपराध का आरोप लगाया गया है."

    सीजेपी ने लिखा, "उन्हें जेल में रखने के लिए जानबूझकर देरी करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा."

    गौरतलब है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) अदालत ने 14 अक्तूबर 2026 (बुधवार) को न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल भेजा था.

  15. हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ सऊदी अरब की मदद के लिए क्या अब जंग में उतरेगा तुर्की

  16. मध्य प्रदेश: ग्वालियर में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 11 लोगों की मौत, विष्णुकांत तिवारी, बीबीसी संवाददाता

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और क़रीब 29 लोग घायल हुए हैं.

    हादसा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात क़रीब डेढ़ बजे हुआ. घायलों में पांच से छह लोगों की हालत गंभीर बताई गई है.

    ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक़, "ट्रक चीनोर की तरफ़ से मंदिर की ओर आ रहा था. रास्ते में ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और लगातार बाईं तरफ़ मुड़ता चला गया. इसी दौरान ट्रक सड़क किनारे लगी दुकानों को कुचलते हुए शीतला माता मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया, जिससे मंदिर की दीवार ढह गई और 40 से 50 लोग मलबे में दब गए."

    कलेक्टर ने बताया कि नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर बैरियर और पुलिस चेकपोस्ट भी मौजूद थे. ऐसे में ट्रक मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है.

    ट्रक की तकनीकी जांच के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम भी भेजी गई है, ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके. ज़िला प्रशासन के अनुसार घायलों का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है साथ ही हादसे की जांच भी की जा रही है.

  17. कोलकाता में हुई भगदड़ की घटना पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है.

    उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का एलान किया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "कोलकाता में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है."

    वहीं, पीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी ने पधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है.

    इसके अलावा, हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

    दूसरी ओर, राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया.

    हर घायल के इलाज का ख़र्च सरकार देगी और उन्हें पांच लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा.

    गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.

    उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला. इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की. पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा. मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

  18. फ़्रांस में हिंसक प्रदर्शन: साढ़े पांच लाख लोग सड़कों पर उतरे, 1,200 गिरफ़्तार, जैक बर्जेस

    फ़्रांस में महंगाई और स्कूलों की बदहाली के ख़िलाफ़ शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कई शहरों में हिंसा भड़क उठी.

    फ़्रांस की सरकार के मुताबिक़, देशभर में क़रीब 5.5 लाख लोग सड़कों पर उतरे. इस दौरान पुलिस ने कम से कम 1,200 लोगों को गिरफ़्तार किया.

    राजधानी पेरिस में शाम तक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़पें हुईं. हालात पर क़ाबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

    प्रदर्शन के दौरान राजधानी समेत कई इलाक़ों में इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया. लिमोज शहर के टाउन हॉल में भीषण आग लगने से इमारत की छत का एक हिस्सा ढह गया.

    प्रदर्शन के दौरान कई शहरों में दुकानों में लूटपाट और बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया. फ़्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्तियन लेकोर्नू ने बताया कि हिंसा के दौरान 150 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

    दरअसल, पेरिस में दोपहर के समय मार्च काफ़ी हद तक शांतिपूर्ण नज़र आया.

    इस दौरान प्रदर्शन कर रहे युवाओं के एक समूह ने बीबीसी से बातचीत में ख़ुद को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी बताया.

    उन्होंने कहा कि वे केवल बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी आगे नहीं बढ़ रहा है.

    हालांकि, दिन ढलने के साथ ही कुछ समूहों ने सड़कों पर आगजनी शुरू कर दी और वाहनों को आग के हवाले कर दिया.

    पेरिस के प्रमुख स्थल प्लेस डे ला रिपब्लिक के आसपास भी आगजनी की घटनाएं सामने आईं.

    मध्य पेरिस में दंगा-रोधी पुलिस को लोगों की एक भीड़ की ओर दौड़ते और कई लोगों पर लाठियां बरसाते देखा गया.