आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

    पश्चिम बंगाल के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने के कारण कई लोगों की मौत की आशंका है.

    कोलकाता में बीबीसी से सहयोगी पत्रकार पीएम तिवारी ने बताया कि पंडाल के बाहर काफ़ी भीड़ थी और बारिश हो रही थी. इसी बीच भगदड़ मची जिसमें कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों के मौत की भी आशंका है.

    उन्होंने बताया कि कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती घायलों से मुलाक़ात की.

    पीटीआई के अनुसार, इस घटना में कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं.

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "कई लोग बेहोश हो गए थे. कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था. मैंने अपने आसपास यह सब होते देखा. जब लोग बेहोश हो रहे थे, तो उन्हें बाइक पर ले जाया जा रहा था. यह सब हुआ और वहां भारी भीड़ भी मौजूद थी."

    वहीं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है.”

    “मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करें और इस मुश्किल समय में उनके परिवारों को हिम्मत और हौसला दें.”

    टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, "उत्तर कोलकाता के चोर बागान पूजा पंडाल में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज ले जाने का काम जारी है. यह घटना कैसे और क्यों हुई, इन सब बातों पर बाद में चर्चा होगी, लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है."

    "हम पुलिस प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए. हमारे कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं. हम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं. पंडाल के अंदर अभी राहत और बचाव कार्य किया जाना बाकी है. हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. पूजा के दौरान यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है."

    पुलिस ने क्या बताया

    समाचार एजेंसी आईएनएस ने कोलकाता पुलिस के हवाले से बताया, आज (17 अक्टूबर 2026) शाम करीब 7:40 बजे भारी बारिश के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में आने वाले लोगों की भीड़ के कारण गिरिश पार्क थाना क्षेत्र के सरदा पार्क (चोरबागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ मच गई.

    सभी घायलों को बचाकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एमसीएच) पहुंचाया गया है. मौके पर कंट्रोल रूम, दमकल विभाग, कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और मेडिकल टीमों के साथ एंबुलेंस तैनात की गईं.

    पुलिस ने बताया कि पूजा पंडाल को अब लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 35 लोगों को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है. घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतज़ार है.

  2. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  3. फ्रांस में महंगाई और शिक्षा को लेकर फिर प्रदर्शन, सैकड़ों लोग गिरफ़्तार

    फ्रांस में शिक्षा के गिरते स्तर और महंगाई के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. इन प्रदर्शनों के दौरान देशभर में 272 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    शनिवार को राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों और दंगा-रोधी पुलिस के बीच झड़पें हुईं.

    वहीं, लियोन शहर में एक पर्यटन कार्यालय में आग लगा दी गई. लील और मार्सेई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम की इमारतों में घुसकर तोड़फोड़ की.

    फ्रांस के गृह मंत्रालय ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए इन्हें “सोच-समझकर की गई हिंसा” बताया है.

    मंत्रालय ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर दुकानों में लूटपाट की कोशिश करने और पुलिस पर हमला करने का आरोप लगाया है.

    प्रदर्शन कर रहे युवाओं के एक समूह ने बीबीसी से कहा कि वे अहिंसा में विश्वास करते हैं और “बस बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं.”

    ये प्रदर्शन देशभर में पिछले तीन हफ़्तों से चल रहे छात्र आंदोलनों के बाद हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के साथ मज़दूर संगठनों और तथाकथित ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन के प्रमुख लोगों से भी जुड़ने की अपील की है.

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से लोगों और सार्वजनिक संपत्ति का सम्मान करने को कहा है.

  4. इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़: बारिश की वजह से आख़िरी मैच 9-9 ओवर का, भारत की तेज़ शुरुआत

    शनिवार को बेंगलुरु में भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच खेले जा रहे आख़िरी टी20 मैच में वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

    बारिश की वजह से 9-9 ओवर का मैच खेला जा रहा है.

    भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पांच ओवर में तीन विकेट के नुक़सान पर 73 रन बना लिए हैं.

    ईशान किशन ने 10 गेंदों पर 30 रन बनाए.

    पांच मैचों की इस सीरीज़ में दोनों टीमें 2-2 मैच जीतकर बराबरी पर हैं. आज का मैच सीरीज़ का फ़ैसला करेगा.

    भारतीय टीम- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.

    वेस्ट इंडीज़ टीम- साई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ

  5. बेंगलुरूः नेशनल लॉ स्कूल, जहां पहले हुआ था विवाद, सीजेआई सूर्यकांत ने उसके दीक्षांत समारोह में क्या कहा

  6. प्रशांत भूषण के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर उद्धव ठाकरे ने क्या कहा

    सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज बयान को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है.

    मुंबई में उन्होंने शनिवार को कहा, "अगर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोगों से वोट देने और विरोध-प्रदर्शन करने के ज़रिए अपनी बात रखने का अधिकार छीन रही है, तो ऐसी सरकार को बदलने की ज़रूरत है."

    उद्धव ने प्रशांत भूषण का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष इसके लिए आवाज़ उठा रहा है.

    उन्होंने कहा, “पुलिस युवाओं और महिलाओं पर हमला कर रही है, उनके कपड़े फाड़ रही है. ऐसी सरकार को दफ़न कर देना चाहिए.”

    उन्होंने ये बातें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और अन्य दलों की ओर से बुलाए गए प्रदर्शनों में शामिल लोगों के साथ कथित हिंसा का ज़िक्र करते हुए कहीं.

  7. रोज़ घर पहुंच रहे 'आईफ़ोन, फ़्रिज और टीवी' जैसे 40 पार्सल, फिर भी इन्फ़्लुएंसर को क्यों जाना पड़ा विदेश?

  8. इमरान ख़ान ने भारत छोड़ने की नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती

    अभिनेता इमरान ख़ान ने शनिवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मुंबई पुलिस के नोटिस को चुनौती दी है.

    मुंबई पुलिस के नोटिस के मुताबिक़, एक राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होकर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 28 अक्तूबर तक उन्हें भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है.

    इमरान ख़ान ने अपने वकील ज़ुल्फ़िकार मेमन और एमज़ेडएम लीगल के ज़रिए दायर याचिका में इस नोटिस को “ग़ैरक़ानूनी, अनुचित, कठोर और क़ानून की नज़र में अमान्य” बताया है.

    याचिका में हाई कोर्ट से इस नोटिस को रद्द करने और अंतरिम राहत के तौर पर इस पर रोक लगाने की मांग की गई है.

    इमरान ने 10 अक्तूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जहाँ पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.

    पुलिस के मुताबिक़, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने पर इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

    हालांकि, इमरान ख़ान के वकीलों का दावा है कि वह प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे, बल्कि वहां से गुज़र रहे थे.

  9. नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर उठे सवाल

  10. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को रामलीला मैदान में रैली करने के लिए दी मंज़ूरी

    दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने के लिए कांग्रेस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट जारी कर दिया है. रैली के लिए मैदान की बुकिंग 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक की जाएगी.

    दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के तौर पर निर्धारित किया गया है.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मैदान की उपलब्धता की जानकारी लेने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से संपर्क किया था. एमसीडी ने बताया कि यह मैदान 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा.

    डीसीपी के मुताबिक, "मैदान की उपलब्धता का प्रमाण पत्र मिलने के बाद कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया. पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी ज़रूरतों को समझने के बाद पुलिस ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट जारी करने का फैसला किया."

    अब कांग्रेस इस प्रमाण पत्र को एमसीडी के पास जमा करेगी.

    एमसीडी इस ज़मीन की मालिकाना एजेंसी है. इसके बाद पार्टी रैली की तैयारियां शुरू कर सकेगी.

    डीसीपी ने यह भी कहा कि मैदान की बुकिंग के लिए कोई अन्य आयोजक या पक्ष भी इसी प्रक्रिया का पालन कर सकता है.

  11. रोटी या चावल, वज़न कम करने के लिए क्या असरदार? फ़िट ज़िंदगी

  12. दिल्ली में अब हुआ प्रोटेस्ट पहले से कितना अलग, सरकार के रुख़ में क्या बदला? द लेंस

  13. अभिजीत दीपके को ज़मानत मिलने पर उनकी मां ने क्या कहा?

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को ज़मानत मिलने पर उनकी मां अनीता दीपके ने खुशी ज़ाहिर की.

    न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "अब हम काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और राहत मिली है, क्योंकि कल से हम बहुत तनाव में थे. मेरी सास को गुज़रे अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं और उसके बाद हमें यह ख़बर मिली, जिससे हम बहुत परेशान हो गए थे."

    "मैंने परसों सुबह उनसे बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘मम्मी, मैं ठीक हूं. आप सब अपना ख़्याल रखना और स्वस्थ रहना. ज़्यादा चिंता मत करना."

    एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीष गवांडे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “अभिजीत को मनमाने ढंग से हिरासत में रखे जाने के 24 घंटे बाद रिहा कर दिया गया है. मुझे उम्मीद है कि सौरव और आशुतोष को भी जल्द ही तिहाड़ जेल में उनकी ग़ैरक़ानूनी हिरासत से रिहा कर दिया जाएगा.”

    उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता.

  14. जामिया में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर हंगामा, स्टूडेंट्स ज़बरदस्ती अंदर घुसे

    दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में शनिवार को जबरदस्त हंगामा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.

    मौके पर मौजूद बीबीसी के सहयोगी पत्रकार अल्ताफ़ के मुताबिक़, स्टूडेंट्स ज़बरदस्ती गेट खोलकर कैंपस में दाखिल हो गए. यूनिवर्सिटी के गार्ड्स ने स्टूडेंट्स को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे उन्हें नहीं रोक सके.

    वहीं, दिल्ली पुलिस ने कैंपस के बाहर से कई छात्रों को हिरासत में भी लिया है.

    दरअसल, यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर पांच स्टूडेंट्स बीते पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे. आज छठा दिन था.

    सीपीआई-एमएल के मुताबिक, "शनिवार सुबह इन स्टूडेंट्स को जबरन कैंपस से बाहर निकाल दिया गया था. चीफ़ प्रॉक्टर के निर्देश पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह कार्रवाई की."

    पार्टी के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि स्टूडेंट्स को वहां से हटाया जा रहा है.

    कांग्रेस के स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने भी इस कार्रवाई की आलोचना की है.

    दिन बीतने के साथ कैंपस में माहौल गर्माने लगा और यूनिवर्सिटी के एक गेट के पास भारी संख्या में प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स इकट्ठा हो गए.

    उन्होंने यूनिवर्सिटी के गेट के पास जोरदार तरीके से विरोध जताया और गेट खोलकर अंदर प्रवेश कर लिया.

    यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीबीसी को बताया, "दिल्ली हाई कोर्ट ने साल 2022 में भी पाया था कि स्टूडेंट यूनियन प्रोडक्टिव नहीं है. साथ ही, हाई कोर्ट ने यूनिवर्सिटी को चुनाव कराने का कोई निर्देश नहीं दिया था."

    प्रोफ़ेसर सईद ने प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स पर आरोप लगाया कि इन स्टूडेंट्स की 'क्लास में अटेंडेंस कम है और ये बाकी स्टूडेंट्स को भ्रमित कर रहे थे.'

  15. गुजरात में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बसे इस 'मिनी पंजाब' को जानिए

  16. नेहा बोरा पुलिस की हिरासत से बाहर आने के बाद क्या बोलीं?

  17. जंतर-मंतर को आख़िर क्यों और किसने बनवाया था?

  18. एक और टैंकर पर हमला, तेल की क़ीमतें पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

    सऊदी अरब के पास एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है. इस बीच ख़बर है कि कच्चे तेल की क़ीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के क़रीब पहुंच गई हैं.

    यह मई के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की सबसे उच्चतम दर है.

    आर्थिक विश्लेषकों के मुताबिक, क़ीमतों में हालिया बढ़ोतरी की वजह मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और तेल की आपूर्ति को लेकर चिंताएं हैं.

    शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ़्यूचर्स की क़ीमत 3.94 डॉलर बढ़कर 109.86 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई. यह 19 मई के बाद का इसका सबसे ऊंचा स्तर है.

    वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड की क़ीमत भी 3.44 डॉलर बढ़कर 101.41 डॉलर प्रति बैरल हो गई. यह 17 सितंबर के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.

    सऊदी अरब के पास ऑयल टैंकर पर हमला

    ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) के मुताबिक़, सऊदी अरब के जुबैल शहर के तट के पास एक तेल लदे जहाज़ पर हमला हुआ.

    संगठन के अनुसार, बीते दिन सऊदी अरब के उत्तर-पूर्वी इलाक़े में जुबैल से 126 किलोमीटर दूर जहाज़ को एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया.

    यूकेएमटीओ ने बताया कि जहाज़ के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. उन्हें जहाज़ से निकालकर एक सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है.

  19. प्रेस क्लब के बाहर जस्टिस मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया, शुभ राणा, बीबीसी संवाददाता

    दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के बाहर शनिवार दोपहर जस्टिस मोर्चा नाम के संगठन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और जंतर-मंतर को फिर से प्रदर्शन स्थल घोषित करने के लिए मार्च का अह्वान किया था.

    इस प्रदर्शन में इंडियन यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, केवाईएस, एसएफ़आई समेत कई छात्र संगठनों और स्वतंत्र समूहों के सदस्य शामिल हुए.

    करीब एक घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लागू होने के कारण प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है.

    वहीं यूथ कांग्रेस की नेता गुरमेहर कौर ने कहा, "मुझे प्रोटेस्ट करने के लिए संविधान ने परमिशन दी है. हमे बीजेपी सरकार से किसी तरह के परमिशन की ज़रूरत नहीं है."

  20. अभिजीत दीपके की हिरासत, हंगामा और रिहाई, शनिवार को क्या हुआ