आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सेक्स तो करते ही हैं धोखा भी देते हैं मोर
वैज्ञानिकों कहना है कि मोरनी को रिझाने के लिए मोर सेक्स की नकली आवाज़ निकालते हैं.
कनाडा के शोधकर्ताओं का कहना है कि मोर का पंख हिलाना भी उनकी कामुकता का हिस्सा है.
मोर कई तरह की आवाज़ निकालते हैं. अलग-अलग मुद्राओं के लिए उनके पास अलग-अलग आवाज़ होती है, बिल्कुल एक ख़ास तरह की बोली.
जीव-वैज्ञानिकों ने भी मोर की ऐसी आवाज़ों को रिकॉर्ड किया है. इस तरह की आवाज़े वो, मोरनियों को आकर्षित करने के लिए करते हैं.
इस शोध के नतीजे 'द अमरीकन नेचर्लिस्ट' में प्रकाशित हुए हैं.
शोध के मुताबिक, मोर इस आवाज़ के माध्यम से अपनी यौन क्षमता और फ़िटनेस का मुखर होकर प्रदर्शन करते हैं. और मोरनियों को खुला आमंत्रण देते हैं.
मोर मोरनियों को आकर्षित करने के लिए जिस खास आवाज़ का इस्तेमाल करते हैं, वो काफी तेज़ होती है.
वैज्ञानिकों ने ये पता करने की कोशिश की कि आख़िर इतनी तेज़ आवाज़ का राज़ क्या है.
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के डॉ रोसलिन डेकिन का कहना है कि किसी से अपनी बात कहने के लिए जितनी तेज आवाज़ की ज़रूरत पड़ती है, उससे ये आवाज़ कहीं अधिक ऊँची होती है और दूर दूर तक सुनी जा सकती है.
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस आवाज़ के ज़रिए एक ख़ास किस्म की भावना मोरनी तक पहुंचानी होती है.
डॉ रोसलिन ने पक्षियों के समूहों पर कई इलाक़ों में इस पर अध्ययन किया है. इन्होंने उत्तरी अमरीका में उन चिड़ियाघरों में शोध को अंजाम दिया जहां ये पक्षी बिल्कुल आज़ाद और अव्यवस्थित तरीके से रहते हैं.
मोरों के इन समूहों में रोसलिन ने पाया कि जब इन्हें कोई मोरनी नहीं दिखती है तो वे इस तरह की आवाज़ निकालते हैं.
उनके अनुसार, ये नकली आवाज़ 60 फ़ीसदी नर मोरों में बिल्कुल सामान्य बात होती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)