आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. SC में चुनाव आयोग ने जो कहा, उससे क्या बदलेगा

  2. अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल एक नए लाइव ब्लॉग के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.-

  3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने प्रदर्शनकारियों से कैंपस खाली करने को कहा

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गुलिस्ताने-ग़ालिब लॉन को तुरंत ख़ाली करने का निर्देश दिया है.

    प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को भेजे गए नोटिस में कहा गया, "गुलिस्ताने-ग़ालिब बिल्डिंग में आपकी मौजूदगी ग़ैरक़ानूनी है. इस बिल्डिंग में राजनीति विज्ञान विभाग और अर्थशास्त्र विभाग स्थित हैं. आपकी मौजूदगी से इन विभागों के सुचारू कामकाज में बाधा आ रही है."

    दरअसल, जब दो दिन पहले प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को धरना स्थल से हटाने की कोशिश की गई थी, तब वे राजनीति विज्ञान विभाग की बिल्डिंग के अंदर चले गए थे. अभी भी कुछ स्टूडेंट्स उस इमारत में मौजूद हैं.

    नोटिस में आगे कहा गया, "मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आपको आख़िरी मौका दिया जा रहा है कि इस नोटिस के मिलने के तुरंत बाद बिना किसी और देरी के बिल्डिंग और नॉर्थ कैंपस में ग़ालिब लॉन में धरना स्थल को ख़ाली कर दें. साथ ही, अपने साथियों के साथ कैंपस से चले जाएं."

    नोटिस में चेतावनी दी गई, "अगर आप तुरंत परिसर ख़ाली नहीं करते हैं, तो आपके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक और क़ानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी."

    वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऑर्डर जारी करते हुए बताया कि ऑनलाइन क्लासेज़ 8 नवंबर तक जारी रहेंगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने 26 अक्तूबर को हुई बैठक में यह फ़ैसला लिया.

    विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में बताया कि दूसरे मिड-टर्म सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑनलाइन होंगी. परीक्षाओं का शेड्यूल और अन्य दिशा-निर्देश संबंधित डीन, विभागाध्यक्ष और निदेशक, परीक्षा नियंत्रक से सलाह लेकर तय करेंगे.

  4. एसआईआर पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: 'फ़ैसले ज्ञानेश कुमार ने अकेले नहीं लिए'

  5. 'छलड़े छलड़े वाल'...इस वायरल गाने को बनाने वाले पाकिस्तानी कलाकारों को सुनिए

  6. महिला वकीलों के लिए अलग बार रूम और वॉशरूम की व्यवस्था करें राज्य और हाई कोर्ट: सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और हाई कोर्ट्स को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में महिला वकीलों के लिए अलग बार रूम और वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध कराएं.

    सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने यह आदेश दिया.

    लाइव लॉ और बार एंड बेंच के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि जहां ज़रूरत हो, वहां राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश इसके लिए ज़रूरी फंड आवंटित करें. साथ ही, हाई कोर्ट की बिल्डिंग-कम-इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटियों को इस आदेश को अमल में लाने की निगरानी करनी होगी.

    यह आदेश कुछ महिला वकीलों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई पर दिया गया. याचिका में देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए अलग बार रूम और दूसरी ज़रूरी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया गया था.

    कोर्ट ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बुनियादी सुविधाओं का स्तर एक जैसा होना चाहिए.

  7. बिन्यामिन नेतन्याहू के सातवीं बार इसराइल का प्रधानमंत्री बनने में ये हैं चुनौतियां

  8. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान के ख़िलाफ़ बीजेपी का देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन

    रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान के बाद सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देशभर में प्रदर्शन किए.

    पटना में बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान के ख़िलाफ़ मार्च निकाला. बीजेपी ने आरोप लगाया कि खड़गे की टिप्पणी विपक्षी पार्टी की हताशा को दिखाती है.

    बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और समर्थकों ने बीजेपी मुख्यालय से डाक बंगला चौराहे तक 'जन आक्रोश मार्च' निकाला. करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्च के बाद खड़गे का पुतला भी जलाया गया.

    रविवार को बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान खड़गे के बयान से विवाद खड़ा हो गया था. कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा था कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे. इसके जवाब में खड़गे ने कहा था, “मोदी का बाप भी जाएगा.”

    सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के ख़िलाफ़, गुवाहाटी, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य प्रदेश समते देश के कई हिस्सों में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

    चंडीगढ़ में खड़गे के बयान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया.

    वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यालय के पास खड़गे के बयान के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए.

  9. दिनभर- खड़गे के बोल पर बवाल, मर्यादा क्या हो?

  10. रश्मिका मंदाना ने अपने पति के बारे में क्या कहा जिसकी हो रही है चर्चा?

  11. ब्राज़ील: लूला दा सिल्वा की जीत पर दुनिया के नेताओं ने दी बधाई

    ब्राज़ील के नेता लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है.

    उन्होंने देश के राष्ट्रपति चुनाव में कट्टर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी और लिबरल पार्टी के नेता फ्लावियो बोल्सोनारो को मामूली अंतर से हराया.

    इस जीत के साथ वर्कर्स पार्टी के 80 वर्षीय लीडर लूला को चौथी बार राष्ट्रपति बनने का मौक़ा मिला है.

    लूला की जीत पर दुनिया के नेता लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अब तक सामने आई प्रतिक्रियाएं इस तरह हैं.

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह लूला के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि दोनों नेता ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और एक अधिक समावेशी, समानतापूर्ण और टिकाऊ दुनिया बनाने की दिशा में काम करेंगे.

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली जरदारी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें भरोसा है कि पाकिस्तान और ब्राज़ील के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना संबंध और मज़बूत होंगे.

    कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि उनके देश और ब्राज़ील के बीच साझेदारी के तहत संबंध पहले ही मज़बूत हुए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश व्यापार के नए अवसर पैदा करेंगे और पर्यावरण की रक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे.

    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि लूला की जीत ग्लोबल साउथ और दुनिया भर की प्रगतिशील ताकतों की जीत है.

    इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ अज़िन ने भी लूला को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के देशों के दुश्मन और चुनौतियां साझा हैं और मिलकर काम करने से उन्हें बहुत कुछ हासिल हो सकता है.

  12. आग की लपटों में घिरा हिटलर का घर

  13. हूती विद्रोहियों के हमलों के चलते रियाद की करीब 90 फ़ीसदी फ़्लाइट्स रद्द

    फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइटों के आंकड़ों से पता चलता है कि यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों की वजह से सऊदी अरब के रियाद के आसमान से फ़्लाइट्स बहुत कम हो गई हैं. हालात ऐसे हैं कि हर 10 में से करीब 9 उड़ानें रद्द हो रही हैं.

    फ्लाइट डेटा का विश्लेषण करने वाली कंपनी सिरियम के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 8 से 25 अक्तूबर के बीच यानी पिछले करीब दो हफ्तों में, निर्धारित 4,736 उड़ानों में से 4,071 उड़ानें रद्द कर दी गईं.

    ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने पिछले एक महीने में सऊदी अरब की तेल सुविधाओं, बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज़ कर दिए हैं.

    सऊदी अरब का रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेद्दा के बाद देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है. हूती विद्रोहियों ने कई बार इसे निशाना बनाया है. इनमें 10 अक्तूबर को हुआ हमला भी शामिल है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी.

    रविवार को सऊदी अधिकारियों ने घोषणा की थी कि दो हफ़्ते तक बंद रहने के बाद रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को फिर से खोला जाएगा.

    हालांकि, ख़बरों के मुताबिक, हूती विद्रोहियों के हमले जारी रहे और बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होती रहीं.

    हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी है कि रियाद का हवाई अड्डा अब भी उनके लिए एक "सैन्य ठिकाना" है और वो "असुरक्षित" है.

  14. गुजरात के इस गांव में कैसे रहते हैं लोग जहां रोज़ घूमते हैं शेर?

  15. भारत के साथ गतिरोध पर चीन बोला- 'सीमा पर शांति के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार'

    चीन के विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में दोनों देशों के सैनिकों के बीच गतिरोध की ख़बरों पर सोमवार को प्रतिक्रिया दी.

    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन भारत के साथ हुए संबंधित समझौतों और अहम सहमतियों का लगातार और सख्ती से पालन करता रहा है.

    चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय संप्रभुता और सीमा पर स्थिरता बनाए रखने के लिए चीन सीमावर्ती इलाकों में नियमित गश्त और प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां करता है.

    उन्होंने यह बात चीन-भारत सीमा पर एक बार फिर गतिरोध की ख़बरों के जवाब में कही.

    भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि इस तरह की घटनाएं तब होती हैं, जब चीनी सैनिक गश्त के तय तरीकों से हटकर काम करते हैं.

    गुओ ने कहा कि चीन और भारत कूटनीतिक और सैन्य माध्यमों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं.

    उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत भी चीन के साथ मिलकर दोनों पक्षों के बीच बनी सहमतियों को लागू करने की दिशा में काम करेगा और सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएगा.

    भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) शत्रुजीत कपूर ने गुरुवार को कहा था, "पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थिति बनी, जब अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर दोनों पक्ष (भारत और चीन) आमने-सामने आ गए. यह स्थिति अब भी जारी है."

    आईटीबीपी के डीजी के बयान के बाद, 23 अक्तूबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, "दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबित मुद्दों को सुलझाने और गलतफहमियों या ग़लत आकलन से बचने के लिए मौजूदा कूटनीतिक और सैन्य माध्यमों का इस्तेमाल जारी रखे हुए हैं."

  16. राहुल गांधी के काफ़िले की गाड़ियों का एक्सीडेंट

  17. कार्टून: गर्व है ...

  18. बिग बॉस के घर पहुंचने वाले क़ाज़ी तौक़ीर को रोहित शेट्टी ने कौन सा ऑफर दिया?

  19. विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को खाली करना होगा सरकारी बंगला, नोटिस जारी

    बिहार सरकार ने नीलम देवी को पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है.

    भवन निर्माण विभाग के नोटिस के मुताबिक, राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्हें 25 नवंबर तक आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है.

    नीलम देवी, मोकामा के विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं. बीते शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) ने नीलम देवी और अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

    उन्हें जेडी (यू) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाला है.