मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड, विष्णुकांत तिवारी, बीबीसी संवाददाता
मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले में नर्मदा नदी के किनारे सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड मिलने का मामला सामने आया है.
ये कार्ड इंदौर ज़िले की राऊ विधानसभा सीट के बताए जा रहे हैं.
मंडलेश्वर में नदी किनारे लावारिस हालत में मिले इन कार्डों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया.
कांग्रेस के खरगोन ज़िला अध्यक्ष रवि नाईक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंडलेश्वर पुलिस थाने पहुंचे.
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत दी.
खरगोन ज़िले के मंडलेश्वर इलाक़े की एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने पत्रकारों से कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है.