एसआईआर के मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया है.
बार एंड बेंच के मुताबिक़ ओवैसी की ओर से वकील निजामुद्दीन पाशा ने सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने रिट याचिका मेंशन की है. उन्होंने इस याचिका को इसी तरह के अन्य मामलों के साथ सूचीबद्ध करने की मांग की, जिन पर कल सुनवाई होनी है.
समचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर पहले से लंबित अन्य याचिकाओं के साथ इस याचिका पर भी सुनवाई करने पर सहमति जताई.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के 10 प्रमुख नेता भी एसआईआर और इससे जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख़ कर चुके हैं.