आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर अमेरिका को दी चेतावनी, सेंटकॉम ने दिया ये जवाब

    ईरान की आईआरजीसी नौसेना के कमांडर ने कहा है के वे होर्मुज़ स्ट्रेट में अमेरिकी बेड़े का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि हमला कर उसे डूबा सकें.

    आईआरजीसी ने दावा किया है कि होर्मुज़ स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण है.

    आईआरजीसी की इस चेतावनी के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि ईरानी नेवी कमांडर के पास नौसेना बची ही नहीं है.

    सेंटकॉम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, अमेरिकी सेना और क्षेत्रीय सहयोगी स्पष्ट तौर पर होर्मुज़ स्ट्रेट पर नियंत्रण रखते हैं. कल ही अमेरिकी सेना ने खाड़ी के सहयोगी देशों के 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल को होर्मुज़ स्ट्रेट के ज़रिए पास कराया है,

    28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला किया था. उस हमले के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष लगातार जारी है.

    इस संघर्ष में होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर खींचतान सबसे अहम है, जो दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है.

  2. बिहार के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

  3. CJP vs अन्य नेता: पुलिस एक्शन अलग क्यों ?

  4. ममता बनर्जी पर 'हमले' की कोशिश, अब तक क्या-क्या पता है?

  5. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  6. नेहा बोरा बोलीं- 'बीजेपी लोकतंत्र और संविधान की दुश्मन है'

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

    उन्होंने कहा, "जब हम कहते हैं कि यह लड़ाई जनता बनाम बीजेपी की है, तब हम एक ऐसे दुश्मन की बात कर रहे होते हैं, जो इस देश के लोगों, भारतीय लोकतंत्र और संविधान का दुश्मन है. उसका नाम बीजेपी है."

    नेहा बोरा ने कहा, "अगर बीजेपी सोचती है कि वह लोकतंत्र की नींव पर हमला करेगी और जब लोग अपने वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे, तो उनसे प्रदर्शन का अधिकार भी छीन लेगी, तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा."

    उन्होंने कहा, "मतदाताओं के अधिकारों पर हमला भारत और लोकतंत्र पर हमला है."

    नेहा बोरा ने आरोप लगाया, "एसआईआर प्रक्रिया के साथ समझौता हो चुका है, इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा."

  7. 'कपड़े खींचे और धक्का दिया'- दिल्ली प्रोटेस्ट में प्रदर्शनकारियों की आपबीती

  8. टीएमसी का दावा- ममता बनर्जी पर एक महिला ने चाकू से हमले की कोशिश की

    तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व सांसद साकेत गोखले ने दावा किया है कि एक महिला ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करने की कोशिश की.

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नशे की आदी एक महिला ममता बनर्जी के घर तक पहुंच गई और उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की.

    गोखले ने लिखा, "बंगाल की स्थिति ऐसी है कि ज़ेड प्लस सुरक्षा प्राप्त और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी नेता भी सुरक्षित नहीं हैं. क्या यह भाजपा की कोई सुनियोजित साज़िश थी, क्योंकि दीदी दिल्ली में उन्हें चुनौती देने के लिए दृढ़ हैं?"

    उन्होंने पुलिस शिकायत की एक कॉपी भी शेयर की है. इसमें लिखा है कि आज शाम क़रीब छह बजे एक महिला आक्रामक हालत में वहां पहुंची और उसने चाकू से ममता बनर्जी पर हमला करने की कोशिश की.

    शिकायत के मुताबिक़ उसने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी होने का दावा भी किया.

    हालांकि अभी तक इस मामले पर पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है.

  9. टाइटैनिक पर सवार इकलौता काला यात्री कौन था?

  10. ब्रिटेन की ख़ुफ़िया एजेंसी की चेतावनी- रूस सबसे बड़ा ख़तरा, एआई और ईरान से भी सावधान रहने की ज़रूरत

    ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई5 के प्रमुख केन मैककैलम ने कहा है कि रूस इस समय ब्रिटेन और उसके सहयोगी देशों के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा ख़तरा बना हुआ है.

    उन्होंने रूस को "आक्रामक नंबर एक" बताते हुए कहा कि रूस से जुड़े ख़तरों से निपटने के लिए एमआई5 अब कोल्ड वॉर के दौर से भी ज़्यादा संसाधन लगा रही है.

    लंदन स्थित एमआई5 मुख्यालय में अपने वार्षिक संबोधन में मैककैलम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में विदेश से जुड़े सुरक्षा ख़तरों में चार गुना वृद्धि हुई है.

    उन्होंने बताया कि अब आतंकवाद और विदेश से जुड़े ख़तरों से निपटने का काम लगभग समान स्तर पर पहुंच गया है.

    एमआई5 प्रमुख ने ईरान और दक्षिणपंथी उग्रवाद से बढ़ते ख़तरे को लेकर भी चेतावनी दी.

    उन्होंने कहा कि एजेंसी ने ऐसे आतंकवादियों को पकड़ा है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे. कुछ मामलों में एआई को ड्रोन के साथ जोड़ने की कोशिश भी की गई थी.

    मैककैलम ने कहा कि रूस नेटो देशों के ख़िलाफ़ प्रत्यक्ष युद्ध की बजाय "हाइब्रिड वॉरफेयर" यानी अप्रत्यक्ष तरीकों से दबाव बनाने की रणनीति अपना रहा है.

    हालांकि उन्होंने कहा कि रूस अब तक नेटो के साथ सीधे सैन्य संघर्ष की सीमा पार करने से बचता रहा है.

    उन्होंने यह भी दावा किया कि यूक्रेन पर हमले के बाद बड़ी संख्या में रूसी जासूसों को ब्रिटेन और अन्य देशों से निष्कासित किए जाने के कारण क्रेमलिन का पारंपरिक गुप्त नेटवर्क काफी कमज़ोर हो गया है.

    उनके अनुसार, अब रूस अपने मक़सद पूरे करने के लिए अपराधियों को पैसे देकर उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है.

  11. 'मेरे कोच में लोग शराब पी रहे हैं'- हिमश्री ने आख़िरी कॉल में परिवार को बताया, फिर क्या हुआ?

  12. अमित शाह बोले, '2029 में लगातार चौथी हार के लिए तैयार रहें राहुल गांधी'

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2029 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा, जबकि कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा.

    मंगलवार को दिल्ली में न्यूज़ एजेंसीज़ से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए.

    उन्होंने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए के साथ मज़बूती से खड़ी है.

    उन्होंने कहा, "मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि इस देश की जनता एसआईआर के नाम पर घुसपैठियों को बचाने की आपकी रणनीति को पूरी तरह समझ चुकी है और अब आपके बहकावे में नहीं आएगी."

    "मैं राहुल गांधी और उनके सहयोगियों से यह भी कहना चाहता हूं कि वे 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें. 2029 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिलने जा रहा है, जबकि कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा."

    शाह ने त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और असम की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के कमल निशान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के पक्ष में अपना समर्थन दिया है.

    अमित शाह ने कहा कि इन राज्यों के चुनावी नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश की जनता बीजेपी और एनडीए के साथ है.

  13. सूचना आयोगों में लंबित मामलों का अंबार, रिपोर्ट में दावा- कुछ राज्यों में फैसले के लिए 15 साल से ज़्यादा का इंतज़ार

    सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून लागू होने के 21 साल पूरे होने के मौके पर जारी एक नई रिपोर्ट में देश के सूचना आयोगों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गई हैं.

    सतर्क नागरिक संगठन की ओर से तैयार ‘रिपोर्ट कार्ड ऑन द परफॉर्मेंस ऑफ इन्फॉर्मेशन कमिशन्स इन इंडिया 2025-26’ के अनुसार, देशभर के सूचना आयोगों में करीब चार लाख मामले लंबित हैं.

    रिपोर्ट के मुताबिक़, 14 सूचना आयोगों में किसी मामले के निपटारे के लिए अनुमानित प्रतीक्षा अवधि एक साल से अधिक है. इनमें से तीन आयोग ऐसे हैं, जहां मौजूदा लंबित मामलों के आधार पर किसी अपील या शिकायत के निपटारे में 15 साल से भी अधिक समय लग सकता है.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 अक्तूबर को भारत में आरटीआई कानून लागू होने के 21 साल पूरे हुए. इस दौरान यह कानून नागरिकों को सरकारी सूचनाएं हासिल करने और सार्वजनिक संस्थाओं की जवाबदेही तय करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है.

    रिपोर्ट में यह भी ज़िक्र है कि हाल के वर्षों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर जानकारी हासिल करने के लिए भी आरटीआई का इस्तेमाल किया गया है.

  14. 'पुलिस ने बाल खींचे, जानबूझकर बुरी तरह पीटा...' हिरासत में लिए गए लोगों ने सुनाया हाल

  15. मोदी सरकार में एक और मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा, पीएम को लिखे ख़त में ये कहा

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को अपने मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की.

    उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी इच्छा से अवगत कराया.

    एल मुरुगन ने कहा कि वह अब तमिलनाडु लौटकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मज़बूत करना चाहते हैं और 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में पूरी तरह जुटना चाहते हैं.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया तमिलनाडु दौरे के दौरान लोगों का उत्साह और समर्थन देखकर उन्हें राज्य में अधिक सक्रिय होकर काम करने की प्रेरणा मिली.

    मुरुगन ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि उन्हें मंत्री पद की ज़िम्मेदारियों से मुक्त किया जाए ताकि वह तमिलनाडु में पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिए पूरा समय दे सकें.

    प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुरुगन ने सरकार और पार्टी में मिले अवसरों के लिए आभार जताया.

    उन्होंने कहा कि पार्टी और प्रधानमंत्री के नेतृत्व से मिली ज़िम्मेदारियों ने उनके भीतर सेवा की भावना को और मज़बूत किया है.

    मुरुगन ने अपने राजनीतिक सफर का ज़िक्र करते हुए कहा कि एक दिहाड़ी मज़दूर के बेटे से लेकर केंद्र सरकार में मंत्री बनने तक का सफर उनके लिए गर्व और सम्मान की बात रही है.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है.

  16. राहुल गांधी बोले, ‘हम सीजेआई की बहुत इज़्ज़त करते हैं, उम्मीद है वो अपनी भूमिका अच्छे से निभाएंगे’

    विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेताओं को चाय पार्टी पर बुलाने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) को लेकर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा.

    उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भारत के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट और भारत की न्याय व्यवस्था के प्रति हमारे मन में बेहद सम्मान है. उनकी अपनी भूमिका है. हमें उम्मीद है कि वे वह भूमिका निभाएंगे. लेकिन हम राजनीतिक लोग भी हैं. चाहे कुछ भी हो, राजनीतिक प्रतिरोध जारी रहेगा, जनता का प्रतिरोध जारी रहेगा और अंततः उसकी जीत होगी.”

    राहुल गांधी समेत विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं.

    यह मांग ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की उस रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में उठाई गई है, जिसमें बताया गया है कि पिछले साल स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न यानी एसआईआर अभियान के दौरान चुनाव आयुक्तों को कई फ़ैसलों की जानकारी नहीं दी गई थी और दोनों चुनाव आयुक्तों ने इन फ़ैसलों पर बार-बार आपत्ति जताई थी.

  17. चीन ने कहा, 'हम लद्दाख पर भारत के दावे को मान्यता नहीं देते', भारत ने दिया ये जवाब

    चीन ने लद्दाख में 28 जगहों के नाम तय करने के भारत के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है.

    चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को कहा कि चीन भारत के एकतरफा और अवैध रूप से स्थापित किए गए तथाकथित "केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख" को कभी मान्यता नहीं देता और भारत के ज़रिये घोषित किए गए इन नामों का मज़बूती से विरोध करता है.

    इसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इसका जवाब दिया.

    भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है और चीन का कोई भी दावा इस तथ्य को नहीं बदल सकता.

    माओ निंग भारत के गृह मंत्रालय के उस फैसले पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं, जिसमें लद्दाख के 28 स्थानों को आधिकारिक मानचित्रों में शामिल करने और उनके मानक नाम घोषित करने की बात कही गई थी.

    उन्होंने कहा कि भारत का यह कदम "अवैध और अमान्य" है और इससे यह तथ्य नहीं बदलेगा कि चीन-भारत सीमा के पश्चिमी सेक्टर के संबंधित क्षेत्र हमेशा से चीन के रहे हैं.

    भारत ने 2 अक्तूबर को लद्दाख के 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक स्थलों, जिनमें गोगरा और हॉट स्प्रिंग जैसे संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं, के नाम आधिकारिक तौर पर तय किए थे.

    सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य आधिकारिक मानचित्रण को अधिक सटीक बनाना और इन स्थानों की पहचान को स्पष्ट करना है.

  18. कार्टून: मीडिया ऐसा नहीं होता