जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
चक्रवाती तूफ़ान अर्नब तेज़ होने के साथ ही ओडिशा में भारी बारिश, झारखंड में येलो अलर्ट

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अर्नब चक्रवाती तूफ़ान से ओडिशा में भारी बारिश आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के तेजी से बढ़ने के साथ ही ओडिशा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है.
भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा के ने छह जिलों, पुरी, गजपति, गंजाम, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.
वहीं, बालासोर, भद्रक, जजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, क्योंझर, मयूरभंज, कंधमाल, कालाहांडी, नबरंगपुर, खुर्दा, नयागढ़, जगतसिंहपुर, नोआपाड़ा, बलांगीर और बौध जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इसके साथ ही अर्नब की वजह से झारखंड के कुछ हिस्सों में तीन दिनों तक भारी बारिश ला सकता है. अधिकारियों ने बताया कि इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 28 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटों के लिए रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
पाकिस्तान पर ईरान भरोसा क्यों करता है?
सोने की तलाश में इस नदी की ख़ाक छान रहे हैं लोग, कितनी होती है कमाई
तमिलनाडु में जेल से 17 कैदी फ़रार, चार पकड़े गए

इमेज कैप्शन, फ़रार कैदियों में से चार को पकड़ लिया गया है तमिलनाडु में सोमवार की रात थेनी जेल से 17 कैदी फ़रार हो गए हैं. लेकिन इनमें से चार को बाद में पकड़ लिया गया.
पुलिस बाकी फ़रार कैदियों का पता लगाने के लिए गाड़ियों की गहन जांच कर रही है. इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं.
दक्षिणी क्षेत्रीय पुलिस के महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि फ़रार हुए चार कैदियों को पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान पकड़ लिया.
विजयेंद्र बिदारी ने कहा, "फ़रार कैदियों को पकड़ने के लिए तमिलनाडु पुलिस की 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं. तमिलनाडु-केरल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है. हम केरल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.''
उन्होंने कहा, ''केरल पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है और वे भी तलाशी और सुरक्षा अभियान में शामिल हैं. पुलिस जेल परिसर के आसपास के गांवों पर ड्रोन उड़ाकर फ़रार कैदियों की तलाश कर रही है.''
विजयेंद्र बिदारी ने कैदियों के फ़रार होने की घटना पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कैदियों ने बीमार होने का नाटक कर फ़रार होने की योजना बनाई थी.
समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि सभी 17 कैदियों को एक ही सेल में रखा गया था. उनमें से एक ने तबीयत ख़राब होने की शिकायत की.
इसके बाद जब जेल का एक सुरक्षाकर्मी सेल में पहुंचा, तो सभी 17 कैदी फ़रार हो गए.
अर्नब चक्रवात: लोगों से सतर्क रहने की सलाह, कहां-कहां होगा असर?
यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटों की गिनती शुरू

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बिहार में विधान परिषद के चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषदों की 28 सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई.
चुनाव आयोग मंगलवार शाम तक नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर सकता है. यूपी की 11 सीटों पर मतगणना हो रही है. यहां 152 उम्मीदवार मैदान में हैं.
चुनाव में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच है. कुछ निर्दलीय उम्मीदवार और विभिन्न दलों के बागी भी मैदान में हैं.
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान हुआ था. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटें हैं.
महाराष्ट्र की पांच सीटों पर 182 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर की तीन स्नातक निर्वाचन सीटें और पुणे और अमरावती की दो शिक्षक निर्वाचन सीटें शामिल हैं.
कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी-जेडीएस के एनडीए गठबंधन के बीच है.
स्क्रीन में ख़राबी वाले 'आईफ़ोन डुओ' को बदल कर देगी कंपनी, ओसमंड चिया, बिज़नेस रिपोर्टर

इमेज स्रोत, Justin Lokos/X
एप्पल ने कहा है कि वह उन आईफोन डुओ हैंडसेट को बदलकर देगा, जिनकी स्क्रीन में बिक्री शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद दिक्कतें सामने आई हैं. इस स्मार्टफोन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.
यह एक फ़ोल्डबेल फ़ोन है, जिसकी क़ीमत क़रीब तीन लाख रुपए है. क़रीब 20 साल बाद आईफ़ोन के डिजाइन में यह सबसे बड़ा बदलाव है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में इस टेक्नोलॉजी कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन की स्क्रीन पर लाइनें दिखाई दे रही हैं.
ब्रिटेन में इस फोन की शुरुआती कीमत 1,999 पाउंड है.
कंपनी ने प्रभावित ग्राहकों से फोन बदलवाने के लिए उससे संपर्क करने को कहा है.
आईफोन डुओ पिछले सप्ताह दुनिया भर के ऐपल स्टोर में धूमधाम से लॉन्च हुआ था और इसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी. इस लॉन्च के साथ कंपनी अपने डिवाइस की रेंज को फिर से लोकप्रिय बनाने और प्रतिस्पर्धी कंपनियों के फोल्डेबल फोन को चुनौती देने की कोशिश कर रही है.
डुओ के कुछ मालिकों ने ऑनलाइन ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें स्क्रीन के बीचोंबीच मोड़ वाली जगह पर दरारें दिखाई दे रही थीं.
कुछ अन्य ग्राहकों ने फोन खोलते समय चरमराने जैसी आवाज आने की शिकायत की.
गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदला अर्नब, विशाखापट्टनम की ओर से तेजी से बढ़ रहा

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, आंध्र में चक्रवाती तूफ़ान में बदला अर्णब आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'अर्नब' बेहद गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है.
प्राधिकरण के एमडी प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात अर्नब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है.
बीबीसी तेलुगु के मुताबिक तूफ़ान विशाखापट्टनम से 300 किलोमीटर, काकीनाडा से 360 किलोमीटर, मछलीपट्टनम से 460 किलोमीटर और बापटला से 530 किलोमीटर दूर केंद्रित था.
भारतीय मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि तूफ़ान मंगलवार शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा.
जैन ने बताया कि चक्रवात के बुधवार सुबह यानम के पास बापटला और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराने की आशंका है.
उन्होंने कहा कि चक्रवात अर्नब के असर से मंगलवार और बुधवार को पूरे राज्य में व्यापक बारिश होगी. कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान है.
उन्होंने चेतावनी दी कि तटीय इलाकों में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी मंगलवार तड़के तीन बजे चक्रवात अर्नब की स्थिति को लेकर बुलेटिन जारी किया.
विभाग ने कहा कि तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. तट से टकराते समय इसकी रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और ओडिशा के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.
शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच Gen Z को SIP में निवेश जारी रखना चाहिए या रोक देना चाहिए?
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में वीटो के इस्तेमाल पर उठाया सवाल, क्या कहा?

इमेज स्रोत, Getty Images
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने वीटो के इस्तेमाल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र में भारत का पक्ष रखा.
उन्होंने कहा, "वीटो का अधिकार फिलहाल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के केवल पांच स्थायी सदस्यों के पास है. ये एक जिम्मेदारी भी है. इसका इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर और संयम के साथ किया जाना चाहिए. ख़ासकर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने से जुड़े मामलों में. वीटो का इस्तेमाल संकीर्ण राजनीतिक हित साधने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.''
उन्होंने कहा, ''वीटो का रिकॉर्ड स्पष्ट है. संयुक्त राष्ट्र के पूरे इतिहास में करीब 200 प्रस्तावों पर 331 बार वीटो का इस्तेमाल किया गया है. हम यह भी ध्यान दिलाना चाहते हैं कि पांच स्थायी सदस्यों में से दो ने साढ़े तीन दशक से भी अधिक समय से वीटो का इस्तेमाल नहीं किया है. वीटो के ज्यादातर इस्तेमाल या इसके इस्तेमाल की धमकियां केवल तीन स्थायी सदस्यों की ओर से आई हैं.''
''2022 में शुरू की गई वीटो पहल को बदलाव की उम्मीद के तौर पर देखा गया था. इसके तहत यह अनिवार्य किया गया कि जब भी वीटो का इस्तेमाल हो, संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस पर बहस हो, ताकि जवाबदेही तय की जा सके.''
वीटो का मुद्दा सुरक्षा परिषद में सुधार के पांच प्रमुख विषयों में से एक है, जिस पर अंतर-सरकारी वार्ता के तहत चर्चा हो रही है.
ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो पाकिस्तान बनने के कई साल बाद भी ख़ुद को भारतीय साबित करने की कोशिश क्यों कर रहे थे?
ब्राज़ील के चुनाव पर बोले ट्रंप, 'लूला पसंद लेकिन चुनाव एक और धांधली जैसा लगा''

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली की आशंका है ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा उन्हें पसंद हैं लेकिन चुनाव ख़राब हुआ है.
उन्होंने सोमवार को कहा, ''मुझे यह सब बहुत ख़राब लगा. मैंने किसी का पक्ष नहीं लिया. लेकिन यह एक और धांधली वाले चुनाव जैसा लग रहा था. मैंने किसी का समर्थन नहीं किया. लेकिन मैंने चुनाव देखा और यह बहुत भ्रष्ट और खराब लगा."
उन्होंने कहा, "खैर,मैं ब्राज़ील नहीं चला रहा हूं, मैं अमेरिका चला रहा हूं. मुझे लूला पसंद हैं. उनके साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं. मुझे बस लगता है कि चुनाव का पूरा घटनाक्रम बहुत खराब दिख रहा था. जिस तरह वोटों की गिनती की गई और समयसीमा बढ़ाई गई, वह बहुत अजीब था. इसमें धांधली हुई."
ब्राज़ील में लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है. वो चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे.
उन्होंने चुनाव में कट्टर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी और लिबरल पार्टी के नेता फ्लावियो बोल्सोनारो को मामूली अंतर से हराया.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने लूला दा सिल्वा को चुनाव जीतने पर बधाई दी है.
गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, महिला समेत पांच की मौत

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत गोलीबारी की घटना के बारे में बताते हुए सोमवार रात गुवाहाटी के एक होटल में मालिक और लीज़ पर होटल चलाने वाले व्यक्ति के बीच विवाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे जीएस रोड पर बोरा सर्विस के सामने स्थित होटल बिलास इन में हुई. यह जगह असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है.
समाचार एजेंसी पीटीआई को पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया, "छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से पांच की मौत हो गई. एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है."
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ वारदात के बाद एक शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक़ 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.
पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार बरामद कर लिया है.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एसआईआर पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: 'फ़ैसले ज्ञानेश कुमार ने अकेले नहीं लिए'
साइक्लोन "अर्नब" की वजह से आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, और कहां-कहां असर?
बिन्यामिन नेतन्याहू के सातवीं बार इसराइल का प्रधानमंत्री बनने में ये हैं चुनौतियां
रश्मिका मंदाना ने अपने पति के बारे में क्या कहा जिसकी हो रही है चर्चा?
SC में चुनाव आयोग ने जो कहा, उससे क्या बदलेगा
अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.
कल एक नए लाइव ब्लॉग के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.-
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने प्रदर्शनकारियों से कैंपस खाली करने को कहा

इमेज स्रोत, Getty Images
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गुलिस्ताने-ग़ालिब लॉन को तुरंत ख़ाली करने का निर्देश दिया है.
प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को भेजे गए नोटिस में कहा गया, "गुलिस्ताने-ग़ालिब बिल्डिंग में आपकी मौजूदगी ग़ैरक़ानूनी है. इस बिल्डिंग में राजनीति विज्ञान विभाग और अर्थशास्त्र विभाग स्थित हैं. आपकी मौजूदगी से इन विभागों के सुचारू कामकाज में बाधा आ रही है."
दरअसल, जब दो दिन पहले प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को धरना स्थल से हटाने की कोशिश की गई थी, तब वे राजनीति विज्ञान विभाग की बिल्डिंग के अंदर चले गए थे. अभी भी कुछ स्टूडेंट्स उस इमारत में मौजूद हैं.
नोटिस में आगे कहा गया, "मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आपको आख़िरी मौका दिया जा रहा है कि इस नोटिस के मिलने के तुरंत बाद बिना किसी और देरी के बिल्डिंग और नॉर्थ कैंपस में ग़ालिब लॉन में धरना स्थल को ख़ाली कर दें. साथ ही, अपने साथियों के साथ कैंपस से चले जाएं."
नोटिस में चेतावनी दी गई, "अगर आप तुरंत परिसर ख़ाली नहीं करते हैं, तो आपके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक और क़ानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी."
वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऑर्डर जारी करते हुए बताया कि ऑनलाइन क्लासेज़ 8 नवंबर तक जारी रहेंगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने 26 अक्तूबर को हुई बैठक में यह फ़ैसला लिया.
विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में बताया कि दूसरे मिड-टर्म सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑनलाइन होंगी. परीक्षाओं का शेड्यूल और अन्य दिशा-निर्देश संबंधित डीन, विभागाध्यक्ष और निदेशक, परीक्षा नियंत्रक से सलाह लेकर तय करेंगे.
एसआईआर पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: 'फ़ैसले ज्ञानेश कुमार ने अकेले नहीं लिए'
