जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. जेपी आंदोलन और अन्ना के अनशन तक, कहानी रामलीला मैदान की

  2. आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, राहुल गांधी ने दिया ये संदेश

  3. बिहार में नाव हादसे में बच्चों की मौत पर चिराग पासवान ने ये कहा

    चिराग पासवान की फ़ाइल फ़ोटो
    इमेज कैप्शन, राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव डूबने से कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है (चिराग पासवान की फ़ाइल फ़ोटो)

    बिहार के राघोपुर दियारा में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत पर केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद चिराग पासवान ने शोक जताया है.

    चिराग पासवान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में हुए नाव हादसे में कई लोगों की मौत की ख़बर बेहद दुःखद है."

    उन्होंंने लिखा, "वर्तमान में एसडीआरएफ़ की टीम राहत और बचाव के काम में लगी है. घायलों को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया है. इस संबंध में ज़िलाधिकारी से मेरी बात हुई है. केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से पीड़ितों को कैसे ज़्यादा से ज़्यादा मदद मिल सके इसपर भी विस्तृत बातचीत हुई."

    चिराग पासवान हाजीपुर संसदीय सीट से एलजेपी (रामविलास) के सांसद हैं. जिस इलाक़े में यह नाव दुर्घटना हुई है वह उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में आता है.

    बिहार के वैशाली ज़िले में राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई.

    नाव में सवार ग्रामीण एक दूसरे गाँव जा रहे थे, जहाँ उन्हें एक भोज में शामिल होना था.

    स्थानीय लोगों के मुताबिक़, भगतान टोला (रामपुर श्यामचंद पंचायत) में माता महारानी स्थान के पास सिंहेश्वर राय नाम के व्यक्ति के घर पर भोज का आयोजन किया गया था. क़रीब 20 लोग एक छोटी नाव में सवार होकर जा रहे थे.

  4. चुनाव आयोग से राजनीति तक: पीयूष गोयल के आरोपों के बीच क्या कहता है पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों का इतिहास?

  5. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा, गुजरात के जामनगर का भी करेंगे दौरा

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस साल दूसरी बार भारत दौरे पर आएंगे
    इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस साल दूसरी बार भारत दौरे पर आएंगे

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज़्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर होंगे. मार्को रुबियो भारत में मुंबई और जामनगर का दौरा करेंगे.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, "उज़्बेकिस्तान में विदेश मंत्री रुबियो सी5+1 मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे. इसका मक़सद इस बात पर जोर देना है कि यह कूटनीतिक मंच रणनीतिक सहयोग अमेरिका और मध्य एशियाई देशों के लिए अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य को बढ़ावा देता है."

    विदेश मंत्री सी5 समूह के सभी देशों, उज़्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया, "इसके बाद विदेश मंत्री इस साल अपनी दूसरी आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे. वह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे, ताकि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया जा सके, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की जा सके."

    विदेश मंत्री रुबियो कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. इसका मक़सद व्यवसायिक निवेश और आर्थिक सहयोग के अवसरों को बढ़ावा दिया जा सके.

  6. पोप लियो को लंग कैंसर होने की पुष्टि, वेटिकन ने दी सर्जरी के बारे में ये जानकारी, सारा रेनफ़ोर्ड और ओलिविया आयरलैंड

    पोप लियो
    इमेज कैप्शन, पोप लियो हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए

    वेटिकन ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि पोप लियो को फेफड़ों का कैंसर होने का पता चला है, लेकिन उनके दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से को निकालने के लिए की गई सर्जरी सफल रही.

    71 वर्षीय पोप की मंगलवार को रोम के जेमेली अस्पताल में 90 मिनट तक सर्जरी हुई. इसके बाद उनमें लंग एडेनोकार्सिनोमा होने का पता चला.

    वेटिकन ने कहा, "ऑपरेशन सफल रहा और इसमें कोई जटिलता नहीं आई."

    उसने आगे कहा, "ऑपरेशन के बाद पोप सामान्य रूप से होश में आए और थोड़ी देर निगरानी में रहने के बाद अपने कमरे में लौट गए."

    गांठ का पहली बार पता उन जांचों के दौरान चला, जिन्हें वेटिकन ने "नियमित जांच" बताया है. पोप के लगभग एक सप्ताह तक अस्पताल में रहने की उम्मीद है.

    इससे पहले, बड़ी संख्या में लोग पोप के लिए घंटों तक अस्पताल के बाहर इंतज़ार करते रहे.

    जब पोप की कार वहां से गुज़री, तो लोगों ने उनका अभिवादन किया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए नारे लगाए. इस दौरान पोप ने कार की पीछे की खिड़की से हाथ हिलाकर और मुस्कुराकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

    इसके बाद अस्पताल की सीढ़ियों पर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. उनमें से एक ने सहानुभूति जताते हुए कहा, "मुझे दुख है." इस पर पोप मुस्कुराए और कंधे उचकाए. उन्हें भरोसा दिलाया गया, "हम आपके साथ हैं."

    अपने बयान में वेटिकन ने कहा कि पोप के दाहिने फेफड़े का पूरा निचला हिस्सा निकाल दिया गया, "ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रक्रिया पूरी तरह से की गई है."

    वेटिकन के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि कैंसर के फैलने के कोई संकेत हैं या नहीं.

  7. ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर अमेरिका को दी चेतावनी, सेंटकॉम ने दिया ये जवाब

    अमेरिका और ईरान दोनों ही होर्मुज़ स्ट्रेट पर नियंत्रण का दावा करते हैं (सांकेतिक तस्वीर)
    इमेज कैप्शन, अमेरिका और ईरान दोनों ही होर्मुज़ स्ट्रेट पर नियंत्रण का दावा करते हैं (सांकेतिक तस्वीर)

    ईरान की आईआरजीसी नौसेना के कमांडर ने कहा है के वे होर्मुज़ स्ट्रेट में अमेरिकी बेड़े का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि हमला कर उसे डूबा सकें.

    आईआरजीसी ने दावा किया है कि होर्मुज़ स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण है.

    आईआरजीसी की इस चेतावनी के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि ईरानी नेवी कमांडर के पास नौसेना बची ही नहीं है.

    सेंटकॉम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, अमेरिकी सेना और क्षेत्रीय सहयोगी स्पष्ट तौर पर होर्मुज़ स्ट्रेट पर नियंत्रण रखते हैं. कल ही अमेरिकी सेना ने खाड़ी के सहयोगी देशों के 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल को होर्मुज़ स्ट्रेट के ज़रिए पास कराया है,

    28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला किया था. उस हमले के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष लगातार जारी है.

    इस संघर्ष में होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर खींचतान सबसे अहम है, जो दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है.

  8. बिहार के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

  9. CJP vs अन्य नेता: पुलिस एक्शन अलग क्यों ?

  10. ममता बनर्जी पर 'हमले' की कोशिश, अब तक क्या-क्या पता है?

  11. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  12. नेहा बोरा बोलीं- 'बीजेपी लोकतंत्र और संविधान की दुश्मन है'

    नेहा बोरा
    इमेज कैप्शन, नेहा बोरा ने कहा, "मतदाताओं के अधिकारों पर हमला भारत और लोकतंत्र पर हमला है"

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

    उन्होंने कहा, "जब हम कहते हैं कि यह लड़ाई जनता बनाम बीजेपी की है, तब हम एक ऐसे दुश्मन की बात कर रहे होते हैं, जो इस देश के लोगों, भारतीय लोकतंत्र और संविधान का दुश्मन है. उसका नाम बीजेपी है."

    नेहा बोरा ने कहा, "अगर बीजेपी सोचती है कि वह लोकतंत्र की नींव पर हमला करेगी और जब लोग अपने वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे, तो उनसे प्रदर्शन का अधिकार भी छीन लेगी, तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा."

    उन्होंने कहा, "मतदाताओं के अधिकारों पर हमला भारत और लोकतंत्र पर हमला है."

    नेहा बोरा ने आरोप लगाया, "एसआईआर प्रक्रिया के साथ समझौता हो चुका है, इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा."

  13. 'कपड़े खींचे और धक्का दिया'- दिल्ली प्रोटेस्ट में प्रदर्शनकारियों की आपबीती

  14. टीएमसी का दावा- ममता बनर्जी पर एक महिला ने चाकू से हमले की कोशिश की

    ममता बनर्जी
    इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फ़ाइल फ़ोटो)

    तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व सांसद साकेत गोखले ने दावा किया है कि एक महिला ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करने की कोशिश की.

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नशे की आदी एक महिला ममता बनर्जी के घर तक पहुंच गई और उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की.

    गोखले ने लिखा, "बंगाल की स्थिति ऐसी है कि ज़ेड प्लस सुरक्षा प्राप्त और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी नेता भी सुरक्षित नहीं हैं. क्या यह भाजपा की कोई सुनियोजित साज़िश थी, क्योंकि दीदी दिल्ली में उन्हें चुनौती देने के लिए दृढ़ हैं?"

    उन्होंने पुलिस शिकायत की एक कॉपी भी शेयर की है. इसमें लिखा है कि आज शाम क़रीब छह बजे एक महिला आक्रामक हालत में वहां पहुंची और उसने चाकू से ममता बनर्जी पर हमला करने की कोशिश की.

    शिकायत के मुताबिक़ उसने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी होने का दावा भी किया.

    हालांकि अभी तक इस मामले पर पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है.

  15. टाइटैनिक पर सवार इकलौता काला यात्री कौन था?

  16. ब्रिटेन की ख़ुफ़िया एजेंसी की चेतावनी- रूस सबसे बड़ा ख़तरा, एआई और ईरान से भी सावधान रहने की ज़रूरत

    सर केन मैककैलम
    इमेज कैप्शन, एमआई5 के प्रमुख सर केन मैककैलम ने सेंट्रल लंदन स्थित एमआई5 मुख्यालय में अपना वार्षिक संबोधन दिया

    ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई5 के प्रमुख केन मैककैलम ने कहा है कि रूस इस समय ब्रिटेन और उसके सहयोगी देशों के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा ख़तरा बना हुआ है.

    उन्होंने रूस को "आक्रामक नंबर एक" बताते हुए कहा कि रूस से जुड़े ख़तरों से निपटने के लिए एमआई5 अब कोल्ड वॉर के दौर से भी ज़्यादा संसाधन लगा रही है.

    लंदन स्थित एमआई5 मुख्यालय में अपने वार्षिक संबोधन में मैककैलम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में विदेश से जुड़े सुरक्षा ख़तरों में चार गुना वृद्धि हुई है.

    उन्होंने बताया कि अब आतंकवाद और विदेश से जुड़े ख़तरों से निपटने का काम लगभग समान स्तर पर पहुंच गया है.

    एमआई5 प्रमुख ने ईरान और दक्षिणपंथी उग्रवाद से बढ़ते ख़तरे को लेकर भी चेतावनी दी.

    उन्होंने कहा कि एजेंसी ने ऐसे आतंकवादियों को पकड़ा है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे. कुछ मामलों में एआई को ड्रोन के साथ जोड़ने की कोशिश भी की गई थी.

    मैककैलम ने कहा कि रूस नेटो देशों के ख़िलाफ़ प्रत्यक्ष युद्ध की बजाय "हाइब्रिड वॉरफेयर" यानी अप्रत्यक्ष तरीकों से दबाव बनाने की रणनीति अपना रहा है.

    हालांकि उन्होंने कहा कि रूस अब तक नेटो के साथ सीधे सैन्य संघर्ष की सीमा पार करने से बचता रहा है.

    उन्होंने यह भी दावा किया कि यूक्रेन पर हमले के बाद बड़ी संख्या में रूसी जासूसों को ब्रिटेन और अन्य देशों से निष्कासित किए जाने के कारण क्रेमलिन का पारंपरिक गुप्त नेटवर्क काफी कमज़ोर हो गया है.

    उनके अनुसार, अब रूस अपने मक़सद पूरे करने के लिए अपराधियों को पैसे देकर उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है.

  17. 'मेरे कोच में लोग शराब पी रहे हैं'- हिमश्री ने आख़िरी कॉल में परिवार को बताया, फिर क्या हुआ?

  18. अमित शाह बोले, '2029 में लगातार चौथी हार के लिए तैयार रहें राहुल गांधी'

    अमित शाह
    इमेज कैप्शन, अमित शाह बोले- देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए के साथ मज़बूती से खड़ी है (फ़ाइल फ़ोटो)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2029 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा, जबकि कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा.

    मंगलवार को दिल्ली में न्यूज़ एजेंसीज़ से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए.

    उन्होंने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए के साथ मज़बूती से खड़ी है.

    उन्होंने कहा, "मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि इस देश की जनता एसआईआर के नाम पर घुसपैठियों को बचाने की आपकी रणनीति को पूरी तरह समझ चुकी है और अब आपके बहकावे में नहीं आएगी."

    "मैं राहुल गांधी और उनके सहयोगियों से यह भी कहना चाहता हूं कि वे 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें. 2029 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिलने जा रहा है, जबकि कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा."

    शाह ने त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और असम की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के कमल निशान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के पक्ष में अपना समर्थन दिया है.

    अमित शाह ने कहा कि इन राज्यों के चुनावी नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश की जनता बीजेपी और एनडीए के साथ है.