जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: पवन खेड़ा का सवाल- 'आप किसे बचा रहे हैं, थोड़ा इंतज़ार तो कर लेते'

इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे उनके माता-पिता से मिलने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे.
अंकिता के माता-पिता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के ख़िलाफ़ धरने पर बैठे हैं.
इस दौरान कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, “आपने उन्हें इम्युनिटी दे दी. आप सीबीआई जांच का इंतज़ार भी नहीं कर रहे हैं. इसे इतनी जल्दी ख़त्म करने का क्या दबाव है? आप किसे बचा रहे हैं? क्या कोई और भी है, जिसे आपको बचाना है? यहां किसे ब्लैकमेल किया जा रहा है, जो आपको किसी को ऊंचे पद पर बिठाने के लिए मजबूर कर रहा है, सिर्फ़ इसलिए कि उन्हें इम्युनिटी दी जा सके?”
सोमवार, 12 अक्तूबर को राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया था कि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
अंकिता भंडारी पौड़ी गढ़वाल ज़िले के गंगा-भोगपुर क्षेत्र स्थित वनंतरा टूरिस्ट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं. आरोपों के मुताबिक़, साल 2022 में बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी.
इस मामले में अपना नाम सामने आने के बाद बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को ख़ारिज करते हुए एफ़आईआर दर्ज कराई थी.
देहरादून के डालनवाला थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, दुष्यंत गौतम ने आरोप लगाया था कि हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके ख़िलाफ़ सुनियोजित आपराधिक साज़िश रची थी.
जंतर-मंतर नहीं अब ये हैं दिल्ली में प्रोटेस्ट करने की नई जगहें, स्थानीय लोग क्या बोले?
महिला पत्रकारों पर यौन हमले के आरोपों के बाद चर्चा में आए एसीपी विवेक भगत ने दर्ज कराई एफ़आईआर

इमेज स्रोत, linkedin
दिल्ली पुलिस ने असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (एसीपी) विवेक भगत की शिकायत पर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एक स्वतंत्र पत्रकार और अन्य के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 3 अक्तूबर को बूटा सिंह राउंडअबाउट पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एसीपी विवेक भगत को अपमानित किया गया, डराया-धमकाया गया, जातिगत टिप्पणी की गईं और सरकारी काम में बाधा डाली गई.
3 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान दो महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी युवती ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के आरोप लगाए थे. इनमें एसीपी विवेक गौतम भी शामिल थे.
अब गौतम ने एफ़आईआर दर्ज कराई है.
अपनी शिकायत में भगत ने बताया कि वे अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं.
उनके मुताबिक़, उन्होंने और उनके ऑपरेटर, कॉन्स्टेबल रवि दहिया ने एक पत्रकार को उनके नेमप्लेट और जाति की पहचान का ज़िक्र करते हुए सुना.
सौरभ राजपूत मर्डर केस में मुस्कान और साहिल को मौत की सज़ा
'जो भी हमारे बच्चों पर हाथ उठा रहे सबको सज़ा देंगे
कश्मीर में वादियां ही नहीं ऐतिहासिक धरोहरें भी हैं
जिन पत्रकारों को हिरासत में लिया गया था, उन्होंने क्या बताया?
अंकिता भंडारी के माता-पिता इंसाफ़ की मांग को लेकर धरने पर बैठे, राहुल गांधी मिलने पहुंचे

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए हैं. वे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के ख़िलाफ़ धरना दे रहे हैं.
बुधवार शाम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी उनसे मिलने पहुंचे.
एंटी-रेप एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी उनके साथ हैं. योगिता भयाना ने एक्स पर लिखा, “हम अभी भी इंडिया गेट पर हैं. परिवार की मांग है कि सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए.”
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि दुष्यंत कुमार को सलाखों के पीछे होना चाहिए.
सोमवार, 12 अक्तूबर को राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया था कि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
अंकिता भंडारी पौड़ी गढ़वाल ज़िले के गंगा-भोगपुर क्षेत्र स्थित वनंतरा टूरिस्ट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं. आरोपों के मुताबिक़, साल 2022 में बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी.
इस मामले में अपना नाम सामने आने के बाद बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को ख़ारिज करते हुए एफ़आईआर दर्ज कराई थी.
देहरादून के डालनवाला थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, दुष्यंत गौतम ने आरोप लगाया था कि हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके ख़िलाफ़ सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र रचा.
दुष्यंत गौतम ने यह भी कहा था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की पूरी जांच, चार्जशीट और अदालत की कार्यवाही में कहीं भी उनका नाम सामने नहीं आया है.
उन्होंने अपनी एफ़आईआर में कांग्रेस पार्टी पर भी आरोप लगाए हैं.
इराक़ में यौन उत्पीड़न के ख़िलाफ़ महिलाओं का नया हथियार: कैमरा, वीडियो और सोशल मीडिया
रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images
केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने की मंजूरी दी.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज कैबिनेट की बैठक में सबसे पहला फैसला करीब 11 लाख 40 हज़ार से ज़्यादा रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने का था. यह सभी मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा है."
उन्होंने कहा कि वो दिन-रात मेहनत करते हैं. जब बाकी लोग त्योहार मनाते हैं, तब भी वे पटरियों पर, आम लोगों के बीच या वर्कशॉप में अपना काम करते रहते हैं.
उन्होंने कहा, "यह बोनस ऐसे ही सभी रेलवे कर्मचारियों के लिए है, इस बोनस पर कुल करीब दो हज़ार नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे. रेलवे में बड़े पैमाने पर भर्ती भी चल रही है. करीब एक लाख 65 हज़ार पदों पर भर्ती निकाली गई है और इनके लिए परीक्षाएं जारी हैं.”
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दिल्ली में लोगों से इकट्ठा होने का अह्वान किया

इमेज स्रोत, Ashish Vaishnav/SOPA Images/LightRocket via Getty Images
इमेज कैप्शन, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके (फ़ाइल फ़ोटो) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर शुक्रवार को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में लोगों से इकट्ठा होने का आह्वान किया है.
उन्होंने एक्स पर जारी वीडियो में कहा, "आप सभी को पता है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है. मैं सभी देशभक्तों और तिरंगे से प्यार करने वाले लोगों से अनुरोध करता हूं कि आप वहां तिरंगे के साथ आइए."
"हम अपना तिरंगा लहराएंगे और लोगों को बता देंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है."
उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने-अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालें और इन लोगों को बता दें कि हमारा तिरंगा हमारी शान है और उसे लहराना कोई अपराध नहीं है.
उन्होंने कहा, "हो सकता है कि मुझे भी जेल में डाल दिया जाए, लेकिन मुझे उसकी भी कोई चिंता नहीं है."
उन्होंने कहा, "मेरा तिरंगा, मेरा प्राइड है और उसे मैं लहराकर ही रहूंगा."
ध्रुव राठी बोले, 'मोदी चुनाव आयोग में सुधार की बात कहें तो मैं उनका भी समर्थन करूंगा'
यूपी में पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ये फ़ैसला दिया, प्रेरणा, बीबीसी संवाददाता

इमेज स्रोत, SANJAY KANOJIA/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, इलाहाबाद हाई कोर्ट (फ़ाइल फ़ोटो) इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार को तीन महीने का समय दिया है. कोर्ट ने इस अवधि के दौरान पहले से मौजूद ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में काम करते रहने की अनुमति भी दी है.
जस्टिस अजीत कुमार और जस्टिस गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने क़रीब तीन घंटे की सुनवाई के बाद बुधवार को यह आदेश दिया.
अधिवक्ता इम्तियाज़ हुसैन और दशरथ यादव समेत कई लोगों की ओर से याचिकाएं दाखिल की गई थीं.
मामले में याचिकाकर्ता और अधिवक्ता इम्तियाज़ हुसैन ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2026 में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी.
उन्होंने बताया, “उस समय पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने वाला था, लेकिन मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की समयसीमा बार-बार बढ़ाए जाने के कारण चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी.”
उन्होंने कहा कि बाद में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया और सरकार ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया. इन नियुक्तियों को भी अदालत में चुनौती दी गई. सभी संबंधित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई.
कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया है.
पंजाबः परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में अभियुक्त के घर पर चला बुलडोज़र, आप ने क्या कहा?

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, परविंदर सिंह झोटा की हत्या दिनदहाड़े एक व्यस्त बाज़ार में कर दी गई थी पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अभियुक्त अश्वनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की. वीडियो में बुलडोज़र घर के एक हिस्से को तोड़ते हुए दिख रहा है.
आम आदमी पार्टी(आप) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "परविंदर सिंह की हत्या करने वाले अश्वनी कुमार के घर पर चला बुलडोज़र."
आप ने लिखा, "भगवंत मान सरकार का साफ़ संदेश है, पंजाब में अपराध और नशे के कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है. पंजाब पुलिस को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा."
नशे की समस्या और केमिस्ट की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले झोटा की मंगलवार को पंजाब के मानसा ज़िले के एक व्यस्त बाज़ार में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
मेरठ का सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को मौत की सज़ा
पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब
सऊदी अरब: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में श्रीलंकाई नागरिक को मिली सज़ा-ए-मौत रद्द

इमेज स्रोत, Human Rights Watch
इमेज कैप्शन, बुधवार को सऊदी अरब की सर्वोच्च अदालत ने अनोजन सिवारासा को सुनाई गई मौत की सजा रद्द कर दी सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी के मामले में श्रीलंका के प्रवासी मज़दूर अनोजन सिवारासा को सुनाई गई मौत की सज़ा रद्द कर दी है.
यह जानकारी श्रीलंका के उप विदेश मंत्री अरुण हेमचंद्र ने दी.
27 वर्षीय अनोजन सिवारासा को सितंबर में सऊदी की एक अपील अदालत ने इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का दोषी मानते हुए मौत की सज़ा सुनाई थी.
इस मामले ने श्रीलंका में काफी चिंता पैदा कर दी थी, जिसके बाद सरकार ने सिवारासा को राहत दिलाने के लिए कूटनीतिक प्रयास शुरू किए.
बुधवार को सऊदी अरब की सर्वोच्च अदालत ने मौत की सजा को रद्द कर दिया. अरुण हेमचंद्र ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए दोनों देशों के अधिकारियों और वकीलों का धन्यवाद किया.
सिवारासा को तमिल भाषा में पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी का दोषी पाया गया था.
हालांकि सिवारासा ने बाद में अपनी टिप्पणी हटा दी और माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया, लेकिन उनकी टिप्पणी का स्क्रीनशॉट उन्हें नौकरी देने वालों और सऊदी अधिकारियों तक पहुंच गया. इसके बाद जुलाई में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया था.
सीजेपी प्रोटेस्ट, मोदी सरकार और पुलिस के रवैये पर बीबीसी से क्या बोले ध्रुव राठी?
राहुल गांधी बोले, 'मोदी हों, शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या बच्चों पर हाथ उठाने वाला पुलिसकर्मी, सबको सज़ा मिलेगी'

इमेज स्रोत, ANI Photo/Amit
इमेज कैप्शन, राहुल गांधी बोले, "जब यह पूरा मामला समाप्त होगा, तो हम उन सभी सबूतों का इस्तेमाल करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों को सजा मिलनी चाहिए, उन्हें सजा मिले" कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अमित शाह पर निशाना साधा.
राहुल गांधी ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, "यह भारत है. अमित शाह जी, इसे ध्यान से देखिए. यहां कोई हिंदू नहीं है, कोई मुसलमान नहीं है, किसी खास जाति का कोई व्यक्ति नहीं है."
उन्होंने आगे कहा, "यहां न कोई महिला है, न कोई पुरुष. यहां सिर्फ एक आवाज़ है, एक विरोध है. यह भारत की आवाज़ है और आप इस आवाज़ के ख़िलाफ़ खड़े हैं. प्रधानमंत्री भी इस आवाज़ के ख़िलाफ़ खड़े हैं."
राहुल गांधी ने कहा, "मैं आपको सलाह देता हूं कि इस आवाज़ के ख़िलाफ़ मत खड़े होइए. कोई भी इस आवाज़ के ख़िलाफ़ खड़ा नहीं हो सकता. पुलिसकर्मियों से मैं कहना चाहता हूं कि मैंने सभी छात्रों से कहा है कि वे हर घटना का वीडियो रिकॉर्ड रखें और वह सबूत हमें भेजें."
"जब यह पूरा मामला समाप्त होगा, तो हम उन सभी सबूतों का इस्तेमाल करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों को सजा मिलनी चाहिए, उन्हें सजा मिले. चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों, ज्ञानेश कुमार हों, अमित शाह हों या फिर वह कांस्टेबल जो हमारे बच्चों पर हाथ उठा रहा है."
इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर कई आरोप लगाए.
