आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    - पैर हिलाना भी कसरत: बिना अलग से समय निकाले दिन भर एक्टिव कैसे रहें?

    - इसराइल: चुनाव ने समाज के गहरे मतभेद उजागर किए, अरब पार्टियों ने दिखाया अपना दम

    - मध्य प्रदेश के 'चिता आंदोलन' से चर्चा में आईं दिव्या अहिरवार कौन हैं?

  2. नेतन्याहू की वापसी नहीं हुई तो भारत पर क्या असर?

  3. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  4. जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर आया बड़ा फ़ैसला

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) कार्यालय ने गुरुवार को एक आदेश जारी किया है.

    यह आदेश भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों और उनके प्रतिनिधियों की तरफ़ से 29 अक्तूबर 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार करने के बाद जारी किया गया है.

    कुलसचिव प्रोफ़ेसर मोहम्मद महताब आलम रिज़वी के हस्ताक्षर वाले इस आदेश में जामिया के कम्पिटेंट अथॉरिटी की ओर से तीन निर्देश दिए गए हैं.

    इसके मुताबिक़ जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ के संविधान को मंज़ूरी देने और उसे लागू करने का काम 15 मई 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा.

    संविधान को मंज़ूरी मिलने के बाद, विश्वविद्यालय लिंगदोह समिति की सिफ़ारिशों और दिशानिर्देशों के मुताबिक़ चुनाव के लिए नोटिफ़िकेशन जारी करेगा.

    ये चुनाव शैक्षणिक सत्र शुरू होने के 6 हफ़्तों के भीतर, यानी 16 जुलाई 2027 से लगभग 6 हफ़्तों के अंदर कराए जाएंगे.

    प्रदर्शन के दौरान इसमें शामिल होने को लेकर जारी किए गए सभी कारण बताओ नोटिस ,अनुशासनात्मक कार्रवाई, रस्टिकेशन, सस्पेंशन और कैंपस बैन के आदेश वापस ले लिए जाएंगे.

    इस आदेश में आगे कहा गया है कि, इन फ़ैसलों को देखते हुए प्रदर्शनकारी छात्र अपना प्रदर्शन और भूख हड़ताल तुरंत ख़त्म करेंगे.

  5. चुनाव आयोग से योगेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पूछे ये 7 सवाल

    राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने गुरुवार को दिल्ली के एक प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान चुनाव आयोग के हलफ़नामे को लेकर आयोग के सामने सात सवाल रखे हैं.

    इस प्रेस वार्ता में योगेंद्र यादव के साथ प्रशांत भूषण, अंजलि भारद्वाज और नेहा बोरा भी शामिल हुए.

    योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस प्रेस वार्ता में चुनाव आयोग के हलफ़नामे से जुड़े मुद्दे रखे गए. उन्होंने चुनाव आयोग से ये सात सवाल पूछे हैं.

    1.एसआईआर का फ़ैसला किसने लिया?

    2.फ़ॉर्म-6 में चुनाव आयोग ने कैसे बदलाव किया?

    3.ईआरओ की पावर चुनाव आयोग ने दिल्ली के आईटी डिविज़न को क्यों दे दी?

    4.पश्चिम बंगाल में 16 लाख केस किसने और किस आधार पर दायर किए?

    5.'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' का सॉफ़्टवेयर और प्रोसेस पब्लिक (सार्वजनिक) क्यों नहीं है?

    6.क्या फ़ॉर्म-7 बल्क में फ़ाइल किया जा सकता है?

    7.एसआईआर की फ़ाइनल लिस्ट के बाद भी फ़ॉर्म-8 क्यों और कैसे भरे जा रहे हैं?

    इससे पहले योगेंद्र यादव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग के समर्थन में हुए प्रदर्शनों में हिस्सा ले चुके हैं.

  6. प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर तंज़ और बैलट बनाम ईवीएम की बहस

  7. अमेरिका से एलएनजी आयात करने को क्यों मजबूर हुआ क़तर?

    कभी दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी निर्यातकों में से एक रहे क़तर ने अमरीका से गैस को लेकर एक बड़ा समझौता किया है.

    ईरान के ख़िलाफ़ जारी युद्ध और होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकाबंदी की वजह से क़तर में एलएनजी का घरेलू उत्पादन भारी गिरावट का शिकार हुआ है.

    क़तर ने अमेरिका से गैस आयात करने के लिए 20 साल का एक समझौता किया है.

    क़तर एनर्जी ने लुइसियाना के एक प्लांट से सालाना 30 लाख टन गैस आयात करने के इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

    इसके तहत गैस की डिलीवरी साल 2030 से शुरू होगी.

    विश्लेषकों का कहना है कि इस डील का लंबे समय का होना इस बात का संकेत है कि क़तर का मानना है कि होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर चल रहा संकट अभी जल्द खत्म होने वाला नहीं है.

  8. छत्तीसगढ़ में 400 नेताओं की सुरक्षा कम करेगी सरकार, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिन्दी के लिए

    छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद ख़त्म होने के सरकार के दावे के बाद राज्य सरकार ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा चरणबद्ध तरीक़े से कम करने का अंतिम फ़ैसला किया है.

    राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि इस पर अंतिम निर्णय हो चुका है और चरणबद्ध तरीक़े से सुरक्षा कम की जाएगी.

    इस फ़ैसले के बाद कांग्रेस ने चिंता जताते हुए जल्दबाज़ी न करने की बात कही है.

    बस्तर समेत दूसरे इलाक़ों में माओवादी हिंसा को देखते हुए सरपंच से लेकर सांसद और राजनीतिक दलों से जुड़े क़रीब 400 नेताओं को विशेष सुरक्षा मिली है, जिसमें कम से कम 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

    इनमें लगभग 55 नेताओं को ज़ेड और ज़ेड प्लस, 90 को वाई और वाई प्लस, 165 को एक्स और 90 को एक्स-2 श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

    सुरक्षा व्यवस्था को धीरे-धीरे ख़त्म करने की बात कहते हुए राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, "31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय करके एक इंसर्जेंसी समाप्त की गई. समाप्त होने के तुरंत बाद आप सुरक्षा हटा लें, ये न्यायोचित नहीं है. 6 महीने देखा गया. उसी व्यवस्था में सब चले हैं. अब 6 महीने के बाद पूरा हटा देंगे, ये भी संभव नहीं है."

    गृह मंत्री ने आगे बताया, "जो ज़ेड प्लस थे, वो ज़ेड हुए हैं. जो ज़ेड थे, वो वाई प्लस हुए हैं. जो वाई प्लस थे, वो वाई हुए हैं. ऐसे सबका एक ग्रेड कम किया गया है. आने वाले समय में फिर एक ग्रेड कम करेंगे. इस तरह से ग्रेजुअली उसे समाप्त करेंगे."

    दूसरी तरफ़, बस्तर के आदिवासी नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि नक्सलवाद पूरी तरह ख़त्म नहीं हुआ है और कुछ नक्सली दबाव के कारण दूसरे राज्यों में चले गए हैं.

    उन्होंने कहा कि सुरक्षा घटाने से पहले दोबारा आकलन होना चाहिए और अगर सुरक्षा कम की जा रही है, तो सरकार को जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी लेनी चाहिए.

  9. पैर हिलाना भी कसरत: बिना अलग से समय निकाले दिन भर एक्टिव कैसे रहें?

  10. एमएलसी चुनाव नतीजे बीजेपी के लिए कितनी बड़ी चिंता? | 29 अक्तूबर 2026 | दिनभर (बीबीसी हिन्दी)

  11. 'हमारा काम विपक्ष को बंदूक चलाने के लिए कंधा देना नहीं'

  12. शबनम शेख़: गांव से निकलकर इंटरनेशनल रेसलिंग कोच बनने तक

  13. राहुल गांधी ने लोगों से कहा, 'पुलिस के लाठी-डंडों की परवाह ना करें'

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को लोगों से इंडिया गठबंधन के 1 नवंबर को होने वाले 'चलो दिल्ली' मार्च में शामिल होने की अपील की है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि वे पुलिस और उनकी "लाठियों" की चिंता न करें.

    अपने इस वीडियो में राहुल गांधी ने आगे कहा, "चलो दिल्ली रामलीला मार्च लोकतंत्र को बचाने, वोटों की चोरी रोकने और संविधान की रक्षा करने के लिए है."

    राहुल गांधी ने कहा, "जो लोग नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुके हैं और जो भी लोकतंत्र को बचाना और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, मैं उन सभी को इसमें जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं."

    राहुल गांधी के पोस्ट को टैग करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "चाहे तेलंगाना में ट्रेन देने से मना करना हो या दिल्ली के व्यापारियों को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करना हो, 1 नवंबर के मार्च को बिगाड़ने की बीजेपी की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी."

    .

  14. कौन हैं इसराइल में रहने वाले अरब?

  15. यूक्रेन पर रूस का एक और बड़ा ड्रोन अटैक, 13 लोगों की मौत

    यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर रूस ने एक बड़ा ड्रोन हमला किया है. हमले के वक़्त लोग खड़ी ट्रेन में लोग घुस रहे थे.

    यूक्रेन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक़, रूस के एक जेट-पावर्ड ड्रोन ने निप्रो रेलवे स्टेशन के भीड़भाड़ वाले प्लेटफ़ॉर्म पर हमला किया .

    रेलवे स्टेशन पर हुए इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है.

    यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कम से कम 13 अन्य लोग घायल भी हुए हैं.

    ख़बरों में बताया गया है कि जिस वक़्त यह ड्रोन वहां गिरा, तब लोग स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में चढ़ने का इंतज़ार कर रहे थे.

    यह ट्रेन पड़ोसी शहर ज़ापोरिज़िया के लिए रवाना होने ही वाली थी. धमाके के छर्रे लगने से ट्रेन को भी काफ़ी नुक़सान पहुंचा है.

    रूस ने यूक्रेन के बड़े रेल नेटवर्क को बार-बार निशाना बनाया है.

    इस रेल नेटवर्क का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर लोगों के आने-जाने और ज़रूरी सामान पहुंचाने के लिए किया जाता है.

  16. स्पेन ट्रेन हादसा: सरकार के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

    स्पेन में दो ट्रेनों की भिड़ंत के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रांसपोर्ट विभाग के सामने प्रदर्शन किया. ट्रैफ़िक कंट्रोल और ट्रेन ड्राइवर के बीच बातचीत का ऑडियो भी सामने आ चुका है.

    रात में परिवहन मंत्रालय के बाहर प्रदर्शनकारी जमा हुए और उन्होंने ट्रेन हादसे को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की.

    दूसरी तरफ़, ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए स्पेन में तीन दिनों का शोक मनाया जा रहा है.

    इस दौरान अतोचा स्टेशन पर एक स्मारक बनाया गया है और झंडों को आधा झुका दिया गया है.

  17. यूपी एमएलसी चुनाव में बीजेपी की कई अहम सीटों पर हार, 2027 से पहले क्या हैं संकेत?

  18. कार्टून : वाक़ई क़ीमती है

  19. वाराणसी में बीजेपी की हार पर संजय सिंह ने पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार के बारे में ये कहा

    देश के 4 राज्यों में हुए विधान परिषद चुनाव (एमएलसी चुनाव) पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है. वाराणसी से समाजवादी पार्टी की जीत पर आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक पोस्ट लिखा है.

    इस पोस्ट में उन्होंने कहा, "मोदी जी वाराणसी में बुरी तरह हार चुके हैं फिर भी बेईमानी करने में जुटे हैं. रिकाउंटिंग भी करा ली उसमें भी हार गए.जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 16हज़ार 990 वोट से जीत चुके हैं. ज्ञानू जीत का प्रमाण पत्र दो तुम्हारे आका हार चुके हैं."

    इससे पहले इससे एक दिन पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, " चार राज्यों में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हो रहे हैं, ये सभी चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए करवाए जाने के बाद आख़िर कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?"

    जिसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा को यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, "अगर ऐसा है, तो वे संसद को भंग कर दें और बैलेट पेपर से चुनाव करवा लें."