आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
इसराइली आम चुनावों के नतीजे पर लेबनान के हिज़्बुल्लाह ने क्या कहा
इसराइल में हुए आम चुनावों के नतीजे आने के बाद लेबनान के हथियारबंद समूह हिज़्बुल्लाह ने प्रतिक्रिया दी है.
हिज़्बुल्लाह के महासचिव नईम क़ासिम ने कहा, "इसराइली चुनावों का परिणाम समूह के लिए महत्वपूर्ण नहीं है और हिज़्बुल्लाह चुनावों में कोई भी जीते, इसराइल का प्रतिरोध करना जारी रखेगा."
90 प्रतिशत से ज़्यादा वोटों की गिनती के बाद, इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू का दक्षिणपंथी गठबंधन सबसे बड़ा ब्लॉक होने के बावजूद बहुमत नहीं पा सका है.
गादी आइज़नकोट के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गठबंधन ने उसे कड़ी टक्कर दी है और 48 सीटें हासिल की हैं.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, नईम क़ासिम ने बुधवार को एक लिखित बयान में कहा, "हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसराइ पर कौन शासन करता है. लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए कि इसराइल कब्ज़ा जारी नहीं रख सकता और उसे हमारी ज़मीन छोड़नी होगी."
महाराष्ट्र एमएलसी चुनावः नागपुर में कांग्रेस का उम्मीदवार जीता
महाराष्ट्र विधान परिषद यानी एमएलसी चुनाव में प्रदेश के सीएम देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर में कांग्रेस का उम्मीदवार जीता है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है.
उन्हें पहली और दूसरी वरीयता के वोटों को मिलाकर कुल 67,231 वोट मिले. जबकि बीजेपी के उम्मीदवार सुधाकर कोहले को 63,960 वोट मिले.
वंजारी ने कोहले को 3,271 वोटों के अंतर से हराया.
इस जीत पर अभिजीत वंजारी ने कहा, "बीजेपी ने अपनी पूरी ताक़त लगा दी. उनके सभी नेता नागपुर में मौजूद थे. इसके बावजूद मतदाताओं ने हमारा साथ दिया. हमारी पार्टी एकजुट रही और महा विकास अघाड़ी के नेता और कार्यकर्ता एक साथ खड़े रहे."
"कई संगठनों ने मेरा समर्थन किया. दरअसल, मैंने अपने चुनाव प्रचार की सामग्री में भी बताया था कि 48 संगठन मेरे समर्थन में हैं. यह जीत उन्हीं संगठनों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की है."
ग़ौरतलब है कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 एमएलसी सीटों पर चुनावी नतीजे आ रहे थे लेकिन कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार नहीं जीता था.
इस पर तंज़ करते हुए पीएम मोदी ने एक्स लिखा था, "4 राज्यों में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हो रहे हैं, ये सभी चुनाव बैलेट पेपर के जरिए करवाए जाने के बाद आख़िर कांग्रेस को कितनी सीटें मिली?"
इस पोस्ट को देवेंद्र फडणवीस ने भी एक्स पर शेयर किया था लेकिन देर रात ये पोस्ट हटा ली.
इससे पहले कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है. एमएलसी चुनावों में कांग्रेस अपनी भी सीट नहीं बचा पाई,
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने विधान परिषद की सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था.
साइक्लोन अर्नब: आंध्र प्रदेश में पांच लोगों की मौत, भारी बारिश के बीच लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह
अर्नब तूफ़ान का कहरः आंध्र, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश का हाल तस्वीरों में
साइक्लोन अर्नब का प्रभाव अभी भी जारी है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश हो रही है.
अर्नब तूफ़ान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. चक्रवात से हुई तबाही का प्रारंभिक आकलन किया जा रहा है.
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के यानम तटों के निकट चक्रवात अर्नब पूरी तरह से कमज़ोर हो गया है.
तूफ़ान पिछले 6 घंटों में यह लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है और एक गंभीर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्तूबर को रात 11.30 बजे इसका केंद्र आंध्र प्रदेश के पास, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उत्तरपूर्वी तेलंगाना से सटे क्षेत्र में था.
मौसम विभाग ने कहा कि आज सुबह इसके कमज़ोर होकर डिप्रेशन में बदलने और शाम तक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है.
इसराइलः बहुमत न मिलने पर नेतन्याहू बोले- ‘अरब पार्टियों ने चुनाव चुराए’
बीते मंगलवार को इसराइल में हुए चुनावों के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं. इसमें नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के गठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाया है.
इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने अपने गठबंधन के बहुमत से दूर रहने को लेकर अरब पार्टियों पर आरोप लगाए हैं.
उन्होंने एक्स पर अपनी पार्टी का एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है, “इसराइल में चुनाव अरब पार्टियों ने चोरी किए हैं, जो आतंकवाद का समर्थन करती हैं और यहूदी राज्य को ख़त्म करना चाहती हैं. यह चोरी रिश्वतखोरी, धमकी, हिंसा, जालसाजी और मतदाताओं को जुटाने के लिए प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल जैसे गंभीर आपराधिक कृत्यों के जरिए की गई है.”
“लिकुड पार्टी चुनाव में धांधली से जुड़े सैकड़ों बयान और सबूत पुलिस, शिन बेट और केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप रही है. ये सबूत कई अरब मतदान केंद्रों पर चुनाव में धांधली से जुड़े हैं. इनमें रा'म पार्टी की पर्चियों और नकदी वाले हज़ारों लिफ़ाफ़े, मतदान केंद्र के सदस्यों को धमकाने और उनके साथ हिंसा करने, मतदान कक्ष के पर्दे के पीछे कई बार वोट डालने, दोहरी पहचान के साथ मतदान करने, लिफ़ाफ़ों की संख्या और मतदाताओं की संख्या में अंतर, मतदाताओं को जुटाने के लिए प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल समेत कई अन्य मामले शामिल हैं.”
“हम पुलिस और शिन बेट से मांग करते हैं कि अरब पार्टियों की ओर से चुनाव में की गई धांधली की गहन जांच की जाए और इसमें शामिल अपराधियों के ख़िलाफ़ पूरी क़ानूनी कार्रवाई की जाए.”
“हम केंद्रीय चुनाव समिति से मांग करते हैं कि वह इन आपराधिक कृत्यों की जांच के लिए तत्काल कदम उठाए. इन कृत्यों ने इसराइल में चुनाव की निष्पक्षता और चुनाव परिणामों को गंभीर नुक़सान पहुंचाया है.”
97 प्रतिशत वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू के गठबंधन के हिस्से में 53 सीटें, उनके विरोधी आइज़नकोट की अगुवाई वाले गठबंधन को 48 सीटें और अरब पार्टियों के गठबंधन को 19 सीटें मिली हैं.
इसराइली संसद में बहुमत के लिए 61 सीटें चाहिए होती हैं.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता संदीप राय अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
MLC Election के नतीजे BJP के लिए कितना बड़ा झटका?
अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता शिवांगी जायसवाल को दीजिए इजाज़त.
कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
इसराइल के राष्ट्रपति बोले- 'हर संभव कोशिश हो ताकि एक और चुनाव का सामना न करना पड़े'
इसराइल में आम चुनावों के बाद एक बार फिर राजनीतिक गतिरोध की स्थिति बनती दिख रही है.
अब तक 85% वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन न तो मौजूदा प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और न ही उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गादी आइज़नकोट बहुमत के लिए पर्याप्त सीटें हासिल करते नज़र आ रहे हैं.
उधर, जॉइंट अरब लिस्ट के नेता यूसुफ़ जबारीन ने कहा है कि उनका गठबंधन "नेतन्याहू सरकार को सत्ता से बाहर करने का रास्ता तैयार करने के लिए तैयार है."
इसराइल की केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार, जॉइंट लिस्ट को फ़िलहाल 9.11% वोट मिले हैं और यह वोट शेयर के आधार पर चौथा सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा है.
ऐसे में नई गठबंधन सरकार बनाने की कोशिशों में इसकी अहम भूमिका हो सकती है.
इस बीच, इसराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कहा है, "हमें हर संभव कोशिश करनी चाहिए ताकि देश को एक और चुनाव का सामना न करना पड़े."
आधिकारिक चुनाव नतीजे अगले सप्ताह आएंगे, जिसके बाद राष्ट्रपति यह तय करेंगे कि किस नेता के पास सरकार बनाने की सबसे अधिक संभावना है.
इसके बाद वही नेता सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने का निमंत्रण पाएगा.
इसराइल में संसद को कनेसेट कहा जाता है जहां चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत होते हैं.
कनेसेट में कुल 120 सीटें हैं. किसी पार्टी को देशभर में जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं, लगभग उसी अनुपात में उसे सीटें आवंटित की जाती हैं.
इसराइल के इतिहास में अब तक कोई भी एक दल अकेले 120 सीटों में बहुमत हासिल नहीं कर पाया है. यही वजह है कि वहां हर सरकार दो या उससे अधिक दलों के गठबंधन से बनती है.
इस व्यवस्था में छोटे दलों की भूमिका बेहद अहम हो जाती है, क्योंकि वे किसी भी गठबंधन सरकार को बनाने या गिराने की क्षमता रखते हैं.
जामिया मिल्लिया में जारी प्रदर्शनों के बीच ऑनलाइन क्लासेस और एग्ज़ाम पर नया आदेश
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में जारी प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाइयों के बीच प्रबंधन ने ऑनलाइन क्लासेस की मियाद बढ़ाकर 26 नवंबर कर दी है.
इस केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक बैठक के बाद जारी किए आदेश में इसकी जानकारी दी है.
जामिया विश्वविद्यालय ने लेटर में कहा है कि कैंपस की स्थिति स्टूडेंट्स की सुरक्षा के हिसाब से ठीक नहीं है, ऐसे में ऑनलाइन कक्षाएं अब छह नवंबर के बजाय 26 नवंबर तक जारी रहेंगी.
इतना ही नहीं, एक दिसंबर से 24 दिसंबर तक एंड सेमेस्टर एग्ज़ाम भी ऑनलाइन मोड में ही कराए जाएंगे.
बता दें कि जामिया मिल्लिया में 17वें दिन भी बुधवार को प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शनकारी छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित कराने की मांग कर रहे हैं.
ब्राज़ील आम चुनाव में हार के बाद अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो, तस्वीरें सामने आईं
ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद फ़्लावियो बोल्सोनारो ब्राज़ील छोड़कर अमेरिका के फ़्लोरिडा पहुंच गए हैं, इसकी तस्वीरें सामने आई हैं.
तस्वीरों में बोल्सोनारो और उनका परिवार अमेरिकी कस्टम्स से बाहर निकलते दिखे.
बीबीसी की लैटिन अमेरिका और कैरेबियन संपादक वनेसा बुशश्लूटर ने बताया, "हमें पता है कि फ़्लावियो बोल्सोनारो के साथ तीन लोग थे, जब उन्होंने ब्राज़ील से अर्जेंटीना की सीमा पार की.
"यह जानकारी अर्जेंटीना के इमिग्रेशन अधिकारियों की एक्स पोस्ट में दी गई कुछ गिनी-चुनी जानकारियों में से एक है. इस पोस्ट में उनके साथ यात्रा करने वालों के नाम भी दर्ज हैं."
"ये तीन लोग उनकी पत्नी फ़र्नांडा और उनकी दो बेटियां, लुइज़ा और कैरोलिना हैं. उनकी एक बेटी विमान से उनके पीछे उतरती हुई भी दिखाई दे रही है."
बुधवार सुबह फ़्लोरिडा पहुंचने के दौरान बोल्सोनारो की कुछ और तस्वीरों में उनके साथ उनकी पत्नी फ़र्नांडा और दो बेटियां भी नज़र आईं.
बाद में बोल्सोनारो अमेरिकी कस्टम्स से बाहर निकलते हुए भी दिखाई दिए. इस दौरान रणनीतिक ढंग से पकड़ी गईं छतरियों की मदद से उन्हें मीडिया की नज़रों से दूर रखने की कोशिश की गई.
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल- 'पहले से वोटर रहे लोगों से फ़ॉर्म 6 क्यों भरवाया जा रहा है?'
बसपा में वापसी के बाद आकाश आनंद बोले- 'बहनजी ने जिम्मेदारी सौंपने से पहले मेरी परीक्षा ली'
मायावती की बहुजन समाज पार्टी से निष्कासन के बाद पार्टी में वापसी करने वाले उनके भतीजे आकाश आनंद ने यूपी में पहली चुनावी रैली की.
यूपी के बुलंदशहर में चुनावी रैली के दौरान मंच से आकाश आनंद ने अपने समर्थकों को बताया कि आख़िर उनकी बुआ ने उन्हें क्यों निकाल दिया और दोबारा मौक़ा क्यों दिया.
रैली में आकाश आनंद ने कहा कि कुछ समय पहले बहनजी ने उन्हें संगठन से अलग रहने की सज़ा दी थी.
उन्होंने कहा, "मैंने बहनजी से पूछा कि आप हर बार मेरी ऐसी परीक्षा क्यों लेती हैं, इस पर उन्होंने मुझसे कुछ सवाल किए."
आकाश के मुताबिक, मायावती ने उनसे पूछा कि क्या डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक समाज के लिए संघर्ष नहीं किया? क्या कांशीराम ने आखिरी सांस तक बहुजन समाज के लिए तपस्या नहीं की? और क्या उन्होंने स्वयं अपना परिवार छोड़कर बहुजन समाज को अपना परिवार मानते हुए जीवन नहीं समर्पित किया और क्या ये समाज रोज़ मेरी परीक्षा नहीं लेता?
उन्होंने कहा कि इन सवालों के बाद मायावती ने उन्हें समझाया कि इतना बड़ा आंदोलन, इतना बड़ा समाज और इतनी बड़ी जिम्मेदारी किसी को बिना परखे नहीं सौंपी जा सकती.
आकाश आनंद ने कहा, "यह सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. मैंने बहनजी से कहा कि आप जितनी चाहें मेरी परीक्षा लें, मैं मरते दम तक तैयार हूं. हम अपना परिवार त्यागने के लिए तैयार हैं और बहुजन समाज को अपना परिवार बनाने के लिए तैयार हैं."
फ़र्ज़ी जॉब ऑफ़र, 'साइलेंट ले-ऑफ़' और एआई की चुनौती
टाटा मामले पर राहुल गांधी के आरोपों पर वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं, 'हर जगह भूत देखना बंद करें'
टाटा समूह को लेकर राहुल गांधी के केंद्र सरकार पर उठाए आरोपों का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है.
राहुल गांधी ने बुधवार को दिन में एक्स पोस्ट में कहा, "टाटा समूह को आपराधिक तरीक़े से बर्बाद किया जा रहा है, लेकिन कोई भी बड़ा उद्योगपति एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है."
राहुल गांधी के पोस्ट पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मेरा आपको सुझाव है कि आप हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचें. साथ ही क़ानूनी मामलों को यूं ही लापरवाही से 'आपराधिक' क़रार देना अस्वीकार्य है".
इसी पोस्ट में आगे निर्मला सीतारामण कहतीं हैं, "आपने बार-बार भारतीय उद्योग जगत और हमारे एंटरप्रेन्योर्स की सफलताओं की निंदा की है. क्या अब आप हमारे कारोबारी दिग्गजों को भी अपने साथ मिलकर अविश्वास और नफ़रत फैलाने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे हैं?"
निर्मला सीतारमण ने अपने पोस्ट के अंत में बेहद तीखे अंदाज में कहा, "राहुल जी हर जगह भूत देखना बंद कीजिए"
राहुल ने फिर किए सवाल
जिसके बाद राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब देते हुए कहा, "ऐसा कौन-सा "क़ानूनी और व्यावसायिक मामला" था, जिसके लिए टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस को अमित शाह के आवास पर बुलाने की ज़रूरत पड़ी?"
आगे इसी पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, "इस खेल में ' नंबर 1 पूंजीपति मित्र' की एंट्री कब होने वाली है और उसे टाटा समूह के कौन-से हिस्से मिलने जा रहे हैं?
इस पोस्ट के अंत में राहुल गांधी ने कहा, "आख़िर में, आपके 3-4 क़रीबी पूंजीपतियों को छोड़कर, भारत के बाक़ी सभी कारोबारी पहले से ही आप सब से नफ़रत करते हैं और उन्हें किसी के उकसाने की ज़रूरत नहीं है"
इस हफ्ते की शुरुआत में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को चुनौती दी.
स्पेन: दो ट्रेनों के बीच की टक्कर की गंभीरता तस्वीरों में देखिए, अब तक 64 मौतें
दिनभर | बोल्सोनारो को यूएस में आने देने की वजह क्या है?
1 नवंबर की रैली के लिए इंडिया ब्लॉक को मिला कॉकरोच जनता पार्टी का साथ
अभिजीत दीपके ने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली का समर्थन करेगी.
एक्स पर बुधवार को पोस्ट करके अभिजीत ने यह एलान किया है.
अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग प्रदर्शन किए हैं.
अभिजीत दीपके ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कॉकरोच जनता पार्टी एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को अपना समर्थन देती है. देश सबसे पहले है."
दीपके ने पोस्ट के साथ लंबा नोट जारी किया है जिसमें एसआईआर के ज़रिए आम वोटरों के अधिकारों के हनन का दावा किया है. साथ ही कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें.
स्पेन में दो तेज़ रफ़्तार ट्रेनों की टक्कर, 68 लोगों की मौत, पीएम ने कहा- 'पूरा देश शोक में'